फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Special train will run between Rewari to Gogamedi, will operate from September 4

Rewari News: रेवाड़ी से गोगामेड़ी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 4 सितंबर से होगा संचालन

Tue, 22 Aug 2023 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 22 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Special train will run between Rewari to Gogamedi, will operate from September 4
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में आयोजित होने वाले गोगामेड़ी मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। मेले में होने वाले अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेवाड़ी-गोगामेड़ी-रेवाड़ी प्रतिदिन एक्सप्रेस मेला स्पेशल गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 04731, रेवाड़ी-गोगामेड़ी मेला स्पेशल 04 से 11 सितंबर (08 ट्रिप) तक रेवाड़ी से शाम 6 बजे चलकर रात 10.10 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04732, गोगामेड़ी-रेवाड़ी मेला स्पेशल 04 से 11 सितंबर तक (08 ट्रिप) तक गोगामेड़ी से रात 11.20 बजे चलकर कर अगले दिन सुबह 05.10 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इस रेलसेवा में 10 साधारण द्वितीय श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 04733, रेवाड़ी-गोगामेड़ी मेला स्पेशल 05 से 12 सितंबर (08 ट्रिप) तक रेवाड़ी से सुबह 06.05 बजे चलकर 10.15 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04734, गोगामेड़ी-रेवाड़ी मेला स्पेशल 05 से 12 सितंबर (08 ट्रिप) तक गोगामेड़ी से सुबह 11.35 बजे चलकर शाम 04.30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इस रेलसेवा में 10 साधारण द्वितीय श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन सादुलपुर-गोगामेड़ी के बीच चलेगी
गाड़ी संख्या 04735, सादुलपुर-गोगामेड़ी मेला स्पेशल 30 अगस्त से 15 सितंबर (17 ट्रिप) तक सादुलपुर से दोपहर 12 बजे चलकर दोपहर 01.25 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04736, गोगामेड़ी-सादुलपुर मेला स्पेशल 30 अगस्त से 15 सितंबर (17 ट्रिप) तक गोगामेड़ी से दोपहर 02.30 बजे चलकर शाम 03.55 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। इस रेलसेवा में 08 साधारण द्वितीय श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बें होगें।
गाड़ी संख्या 04737, सादुलपुर-गोगामेड़ी मेला स्पेशल 31 अगस्त से 16 सितंबर (17 ट्रिप) तक सादुलपुर से मध्यरात्रि 12.05 बजे चलकर कर मध्यरात्रि 01.30 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी।
गाड़ी संंख्या 04738, गोगामेड़ी-सादुलपुर मेला स्पेशल 31 अगस्त से 16 सितंबर (17 ट्रिप) तक गोगामेड़ी से सुबह 04.50 बजे चलकर सुबह 06.00 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। इस रेलसेवा में 08 साधारण द्वितीय श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे। गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो 29 अगस्त से 28 सितंबर तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, वह गोगामेड़ी स्टेशन पर 02.04 बजे आएगी एवं 02.06 बजे चलेगी। गाड़ी संख्या 14702, बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो 28 अगस्त से 27 सितंबर तक बान्द्रा टर्मिनस से चलेगी। वह गोगामेड़ी स्टेशन पर मध्यरात्रि 12.26 बजे पहुंचेगी एवं 12.28 बजे चलेगी।

मेला के चलते यह ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

गाड़ी संख्या 04351, दिल्ली-हिसार स्पेशल रेलसेेवा 30 अगस्त से 15 सितंबर तक सादुलपुर-हिसार के बीच आंशिक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04352, हिसार-दिल्ली स्पेशल रेलसेेवा 31 अगस्त से 16 सितंबर तक हिसार-सादुलपुर के बीच आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 04367/04368, रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेेवा 30 अगस्त से 15 सितंबर तक सादुलपुर-हिसार-सादुलपुर के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article