सुविधा: 20 से रेवाड़ी-दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, अनारक्षित होगी मेल एक्सप्रेस, दैनिक यात्रियों को होगा लाभ
20 दिसंबर से गाड़ी संख्या 04283 पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलकर रेवाड़ी जंक्शन पर पहुंचेगी। वापसी में 21 दिसंबर से यह ट्रेन संख्या 04990 पर चलकर दिल्ली पहुंचेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे की ओर से रेवाड़ी-दिल्ली के बीच 20 दिसंबर से स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित होगी। इस कारण दैनिक यात्रियों सहित हजारों अन्य यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा। अनारक्षित मेल-एक्सप्रेस ट्रेन रेवाड़ी-दिल्ली के बीच के सभी स्टेशनों पर रुकेगी।
सूत्रों के अनुसार ट्रेनों का समय दैनिक यात्रियों के लिए अनुकूल है। 20 दिसंबर से गाड़ी संख्या 04283 शाम 4 बजकर 10 मिनट पर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलकर रेवाड़ी जंक्शन पर शाम 6 बजकर 40 पर पहुंचेगी। वापसी में 21 दिसंबर से यह ट्रेन संख्या 04990 सुबह 7 बजकर 05 मिनट पर चलकर सुबह 9 बजकर 35 पर दिल्ली पहुंचेगी। दैनिक रेल यात्री संघ ने इस ट्रेन को चलाने पर डीआरएम डिपी गर्ग का आभार जताया है।
ट्रेन सेवा बंद होने से दैनिक यात्री हो रहे थे प्रभावित
रेवाड़ी से हजारों यात्री रोजाना सफर करते हैं। यात्री काफी समय से इस ट्रेन को चलाने की मांग कर रहे थे। रेवाड़ी-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर काफी संख्या में ट्रेनों का आवागमन रहता है। बीच में पड़ने वाले पटौदी व गुड़गांव आदि स्टेशन से भी रोजाना काफी संख्या में लोग काम को लेकर दिल्ली आते-जाते है।
यह भी पढ़ें ः पेपर सॉल्वर गैंग: गुर्गों और परिजनों की संपत्ति का रिकॉर्ड जुटाएगी एसटीएफ, परीक्षा हल करने में प्रयोग कंप्यूटर किए जाएंगे जब्त
कोविड काल के वक्त ट्रेन सेवा बंद होने से इसका सीधा असर दैनिक यात्रियों पर पड़ा था, लेकिन अब जब स्थिति जब ठीक हो चुकी है तो ट्रेन में यात्रा करने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ गई है। नई शुरू की गई स्पेशल मेल-एक्सप्रेस ट्रेन का समय भी दैनिक यात्रियों के फायदेमंद है। ज्यादातर लोग सुबह 7 बजे के आसपास ही रेवाड़ी से दिल्ली निकलते हैं और शाम को 4 बजे के आसपास वापसी होती है।
20 दिसंबर से मेल एक्सप्रेस को संचालित करने की बात चल रही है इससे यात्रियों को लाभ मिलेगा दैनिक यात्री इस ट्रेन की मांग पहले से ही कर रहे थे रेलवे की ओर से अनुमान है कि यह सुविधा जल्द शुरू हो जाएगी। -दीपक यादव, डी वाई कमर्शियल रेलवे