फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   STF will collect the property records of the henchmen and relatives of the paper solver gang

पेपर सॉल्वर गैंग: गुर्गों और परिजनों की संपत्ति का रिकॉर्ड जुटाएगी एसटीएफ, परीक्षा हल करने में प्रयोग कंप्यूटर किए जाएंगे जब्त 

Sat, 18 Dec 2021 09:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 18 Dec 2021 09:46 PM IST
सार

एसटीएफ ने राजस्व अधिकारियों को पत्र लिखकर गुर्गों और परिजनों की संपत्ति का रिकॉर्ड मांगा है। सभी लैब में पेपर सॉल्व करने के लिए प्रयोग हुए कंप्यूटर को जब्त किया जाएगा। पंजाब की मोहाली स्थित लैब से अहम सुराग मिल सकते हैं।

विज्ञापन
STF will collect the property records of the henchmen and relatives of the paper solver gang
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में पेपर सॉल्वर गैंग के सरगना की गिरफ्तारी के बाद सोनीपत एसटीएफ ने सुबूत जुटाने के साथ ही आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब एसटीएफ गिरफ्तार सभी 20 आरोपियों के बैंक खातों की डिटेल निकालने के साथ ही उनकी संपत्ति का रिकॉर्ड जुटाएगी।

विज्ञापन


इसके लिए राजस्व अधिकारियों को पत्र लिखकर आरोपियों व उनके परिजनों की संपत्ति का ब्योरा मांगा गया है। वहीं एसटीएफ ने आरोपियों की दो अन्य लैब का पता लगाया है। एसटीएफ लैब में पेपर सॉल्व करने के लिए प्रयोग किए गए सभी कंप्यूटर को जब्त कर सुबूत जुटाएगी। वहीं पेपर सॉल्व कराने वाले कई युवकों की जानकारी भी टीम के हाथ लगी है। 
विज्ञापन


एसटीएफ सोनीपत ने पेपर सॉल्वर गैंग के सरगना गांव शामड़ी निवासी रोबिन को गिरफ्तार कर सात दिन के रिमांड पर लिया है। दिल्ली पुलिस में सिपाही रोबिन आठ साल से गैंग चला रहा था। वह ऑनलाइन परीक्षा में किराये पर लैब लेकर कंप्यूटर स्क्रीन हैक कर गड़बड़झाला करता था। एसटीएफ अब तक मामले में 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः शादी की उम्र 21 साल: खापों की महापंचायत 23 को, कहा- न्यूनतम उम्र चाहे 24 कर दें, लेकिन हिंदू मैरिज एक्ट में हो ये बदलाव

टीम अब सभी आरोपियों की संपत्ति का डाटा जुटा रही है। इसके लिए राजस्व अधिकारियों को पत्र लिखकर आरोपियों व उनके परिजनों की संपत्ति का ब्योरा मांगा गया है। साथ ही उनके बैंक की डिटेल भी जुटाई जा रही है। एसटीएफ का मानना है कि उन्हें उम्मीद है कि आरोपी रोबिन सहित इसके साथियों के बैंक खातों में परीक्षार्थियों द्वारा पेपर सॉल्व कराने के नाम पर डाली गई रकम की जानकारी मिल सकती है। साथ ही उनके सभी बैंक खातों का पता लग सकेगा। 

दो अन्य लैब का पता लगा, 19 लैब की होगी जांच 

अब तक एसटीएफ को गैंग की देशभर में 17 लैब की जानकारी थी, जिसमें अकेले सोनीपत की पांच लैब शामिल हैं। एसटीएफ सोनीपत प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश देशवाल ने बताया कि अब आरोपियों की दो अन्य लैब का पता लगा है। इसमें एक यमुनानगर व दूसरी दिल्ली में मिली है। टीम सभी 19 लैब की गहनता से जांच करेगी। 

मोहाली लैब में जांच करने गई टीम

एसटीएफ की टीम अब मोहाली स्थित मुख्य लैब में जांच करने गई है। इस लैब के किराये के रूप में ही आरोपी 7.51 लाख प्रति महीना खर्च करते थे। अब एसटीएफ सभी लैब में उन कंप्यूटर की जांच करेगी, जिन्हें हैक कर पेपर सॉल्व किए जाते थे। उनसे टीम को अहम सुराग मिल सकते हैं। 

पेपर सॉल्व कराने वाले कई अन्य युवाओं की जानकारी लगी हाथ

एसटीएफ को पेपर सॉल्व कराने वाले कई युवाओं की जानकारी हाथ लगी है। अब टीम उनसे पूछताछ कर सुबूत जुटाएगी। साथ ही आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल व सीडीआर से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। एसटीएफ इस मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है। 

पेपर सॉल्वर गैंग की बारीकी से जांच की जा रही है। अब आरोपियों की दो अन्य लैब के बारे में जानकारी मिली है। सभी लैब से कंप्यूटर जब्त कर सुबूत जुटाए जाएंगे। साथ ही सभी आरोपियों की संपत्ति का पता लगाया जाएगा। इसके लिए रेवेन्यू अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। मामले में कई अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। जल्द अन्य की गिरफ्तारी की जाएगी।  - इंस्पेक्टर सतीश देशवाल, प्रभारी, एसटीएफ सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed