फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   south haryana farmer learn isrial farming

अब दक्षिणी हरियाणा के किसान भी सीखेंगे इजरायल खेती के गुर

Thu, 21 Apr 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 21 Apr 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
अब दक्षिणी हरियाणा के किसान यहां भी इजरायल खेती के गुर सीख सकेंगे। घरोंडा की तर्ज पर रेवाड़ी में भी सेंटर ऑफ एक्सीलेशन फोर वेजिटेबल इंडो-इजरायल प्रोजेक्ट स्थापित होगा। इस सेंटर में कम पानी से कम जगह पर अधिक पैदावार लगाने को लेकर किसानों को तकनीक सिखाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा, जो करीब एक एकड़ में फैला होगा।
विज्ञापन


यह प्रोजेक्ट घरोंडा से भी बड़ा होगा। इस पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार के साथ इजरायल सरकार खर्च वहन करेगी। इसकी जानकारी सहकारिता राज्य मंत्री ने बुधवार को रामपुरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किसान मेले में दी।
विज्ञापन


यह होगा प्रोजेक्ट में
घरोंडा प्रोजेक्ट के एडिशनल डायरेक्टर सत्येंद्र यादव ने बताया कि दक्षिणी हरियाणा के लिए यह प्रोजेक्ट अति महत्वपूर्ण होगा। क्योंकि इस इलाके में पानी कम है। सेंटर खुलने से किसानों को कम पानी से ज्यादा पैदावार लेने, सर्दी और कीड़े से फसल को लंबे समय तक बचाव के तरीके बताए जाएंगे। इसके अलावा किसानों को अच्छी क्वालिटी की पौधे मिलेगी। साथ किसानों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। घरोंड़ा में छह करोड़ से करीब छह-सात साल पहले यह प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि सेंटर में खासकर सब्जियों की खेती के बारे में तकनीक बताई जाएगी। जिससे किसानों की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दड़ोली के आसपास ढूंढ रहे जगह
सहकारिता राज्य मंत्री बिक्रम सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए दड़ोली के आसपास जगह देखी जा रही हैं। जगह सड़क के पास देखी जाएगी ताकि आने-जाने में किसी को परेशानी न हो। जल्द ही सेंटर के लिए जगह फाइनल कर इसका उद्घाटन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed