फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sonika-Akshay won 21 km half marathon

Rewari News: सोनिका-अक्षय ने जीती 21 किमी हाफ मैराथन

Mon, 12 Aug 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 12 Aug 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Sonika-Akshay won 21 km half marathon
रेवाड़ी। शहर में एक दौड़-देश के नाम थीम पर रेवाड़ी हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर हाफ मैराथन को रवाना किया। 21 व 10 किलोमीटर मैराथन में पहले पांच स्थान पर रहने वाले धावकों को राव तुलाराम स्टेडियम में हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री डा. बनवारी लाल ने चेक देकर पुरस्कृत व सम्मानित किया।
विज्ञापन


21 किलोमीटर हाफ मैराथन के महिला वर्ग में सोनिका विजेता रहीं, जबकि उजाला दूसरे, अंकिता तीसरे, निशा चौथे व भागीरथी पांचवें स्थान पर रहीं। वहीं, पुरुष वर्ग में अक्षय कुमार विजेता घोषित किए गए। मो. नूर हसन दूसरे, रोहित वर्मा तीसरे, तनुज ठाकुर चौथे व ज्ञान बाबू ने पांचवां स्थान
विज्ञापन


हासिल किया।

10 किलोमीटर में महिला वर्ग में गरिमा यादव पहले, नीता रानी दूसरे, मोनिका तीसरे, अंकिता चौथे व पूजा पांचवें स्थान पर रही। वहीं, पुरुष वर्ग में दानिश सैफी पहले, रोहित दूसरे, परमजीत सिंह तीसरे, अश्विनी चौथे व वंश पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता को 1.21 लाख का मिला इनाम : 21 किलोमीटर की हॉफ मैराथन में पहले, दूसरे, तीसरे, तृतीय, चौथे और पांचवें स्थान पर रहे विजेताओं को क्रमश: 1.21 लाख, 1 लाख, 75 हजार, 51 हजार व 11 हजार रुपये इनामी राशि दी गई। वहीं, 10 किलोमीटर रन में क्रमश: 1 लाख, 75 हजार, 51 हजार, 21 हजार व 11 हजार रुपए का चेक देकर पुरस्कृत किया गया।


वहीं हाफ मैराथन के दौरान राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में सांस्कृतिक मंच सजाया गया। इसमें प्रदेश के लोक कलाकारों ने विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए हरियाणवी कला एवं संस्कृति का जलवा बिखेरा और प्रतिभागियों में जोश व उत्साह का

संचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed