फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Some people are spreading misconceptions in society: Surajbhan

कुछ लोग समाज में फैला रहे हैं भ्रम : सूरजभान

Sun, 30 Aug 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 30 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Some people are spreading misconceptions in society: Surajbhan
जानकारी देते मेघवाल उत्थान समिति के पदाधिकारी। संवाद
बावल। मेघवाल उत्थान समिति के प्रधान सूरजभान ने कहा कि 23 अगस्त को हुए समिति के कार्यक्रम को लेकर कुछ लोग समाज में भ्रम फैला रहे हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं। समिति ने समाजहित में कार्यक्रम आयोजित किया था और इसे राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है।
विज्ञापन

सूरजभान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार की ओर से कहा गया था कि मेघवाल को लेकर लेटर पैड पर लिखकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। ऐसे में समाज में गलत संदेश फैलाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपनी पसंद के अनुसार शब्द का प्रयोग कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी करीब 150 गांवों में पहुंचे थे और लोगों को कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया गया था। उनके अनुसार इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मेघवाल शब्द के समर्थन में अपनी सहमति जताई थी। समाज के सभी लोग एक हैं और किसी राजनीतिक एजेंडे के कारण आपसी मतभेद को बढ़ावा देना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के सचिव भूपेंद्र ने कहा कि संस्था के कार्यक्रम को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के वक्तव्य को तोड़-मरोड़कर पेश किए जाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि समिति अपने स्तर पर समाज के हित और पहचान से जुड़े विषयों को उठाती रहेगी।
प्रेसवार्ता में प्रधान सूरजभान, सचिव भूपेंद्र, शेखपुर सावंत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सिंह सहित समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed