फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Social organizations demonstrated in support of UGC

Rewari News: यूजीसी के समर्थन में सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन

Thu, 19 Feb 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 19 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Social organizations demonstrated in support of UGC
यूजीसी के समर्थन में प्रदर्शन करते सामाजिक संगठन। संवाद
बावल। यूजीसी के समर्थन में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के बैनर तले विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भीम आर्मी, मूलनिवासी संघ और ओबीसी संगठन के सदस्य पार्टी के जिला कार्यालय के पास एकत्रित हुए। यहां से यूजीसी के समर्थन में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि दलित और पिछड़े के लोगों को लगातार दबाया जा रहा है। उन्होंने यूजीसी बिल लाने पर सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की बहुसंख्यक आबादी को उनके अधिकारों से वंचित नहीं रखा जा सकता। संविधान द्वारा दिया गया आरक्षण भी कई स्तरों पर सही तरीके से लागू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के 19 जिलों में उपायुक्तों के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि एससी और ओबीसी वर्ग देश के मूलनिवासी हैं और उन्हें जनसंख्या के अनुपात में अधिकार मिलना चाहिए, ताकि सामाजिक समानता कायम रह सके। चयन, पदोन्नति और तबादलों में भेदभाव रोकने के लिए यूजीसी लागू किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को कई बार एनएफएस लिखकर उच्च शिक्षा से वंचित किया जाता है। साथ ही दस सदस्यीय समितियों में सभी वर्गों की बराबर भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की गई।

उन्होंने लोकसभा में प्रस्तुत आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि दलित और पिछड़े वर्गों की भागीदारी अभी भी बहुत कम है।
उपायुक्त कार्यालय तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचे संगठनों के प्रतिनिधियों ने नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम में ईश्वर सिंह, मनमोहित कुमार, लेखराम मेहरा, लालचंद, मास्टर सतीश गोहाना, प्रीतम सिंह सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed