फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   So far, 1450 students have applied for the scholarship exam.

Rewari News: छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए अब तक 1450 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

Fri, 10 Oct 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 10 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
So far, 1450 students have applied for the scholarship exam.
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही राष्ट्रीय साधन सह पात्रता छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा के लिए अब तक जिले के 1450 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है। ऐसे में अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन

यह परीक्षा आगामी 30 नवंबर को जिले में आयोजित की जाएगी। योजना के अंतर्गत केवल कक्षा 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी ही आवेदन करने के पात्र हैं। एनएमएमएस छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू हुई थी जो 15 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन

इच्छुक विद्यार्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12वीं तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को प्रति माह एक हजार रुपये की दर से सालाना 12 हजार रुपये, जबकि चार वर्षों में कुल 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना का लाभ उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय 3 लाख 30 हजार रुपये से कम है। डीएमएस नोडल अधिकारी अशोक कुमार नामवाल ने बताया कि सभी विद्यालय प्रमुखों को विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले से अधिक से अधिक विद्यार्थी आवेदन करें, ताकि योग्य विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके।
-
परीक्षा की तैयारियों के लिए विशेष कक्षाएं शुरू
आगामी परीक्षा को देखते हुए जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की तैयारी कराने के लिए विशेष कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। इन कक्षाओं में शिक्षकों की ओर से पुराने प्रश्नपत्र हल करवाए जा रहे हैं ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा के पैटर्न और प्रश्नों की प्रकृति से परिचित कराया जा सके। इन विशेष कक्षाओं से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और वे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी मानसिक रूप से तैयार होते हैं। परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी। पहले भाग में मानसिक क्षमता परीक्षण होगा, जिसमें तार्किक क्षमता, तर्कशक्ति और समस्या समाधान की योग्यता को परखा जाएगा। दूसरे भाग में शैक्षिक योग्यता परीक्षा होगी, जिसमें गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और भाषा विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

-
वर्जन

शिक्षा निदेशालय की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित राशि प्रदान की जाती है। इसके लिए कक्षा 8 के विद्यार्थियों को एक परीक्षा पास करनी होती है। विद्यार्थियों को इसमें भाग लेना चाहिए।- अशोक कुमार नामवाल, (डीएमएस) नोडल अधिकारी, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed