{"_id":"6326037152f31516b40827c9","slug":"snatching-in-the-story-three-women-broke-the-gold-chain-rewari-news-rtk658327099","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथा में स्नेचिंग, तीन महिलाओं की तोड़ी सोने की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथा में स्नेचिंग, तीन महिलाओं की तोड़ी सोने की चेन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर तीन में शुक्रवार को शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा के पहले ही दिन चेन स्नैचिंग की तीन वारदात हुई। चोरों ने कथा स्थल पर बनाए गए पंडाल के पास एक महिला की सोने की चेन तोड़ ली। उधर, नई अनाज मंडी से निकाली गई कलश यात्रा के दौरान महिलाओं का मंगलसूत्र और सोने की चेन उड़ा दी। इस दौरान पंडाल के पास स्नैचिंग करने वाली महिला को मौके पर ही पकड़ लिया गया। आरोपी से चेन भी बरामद हो गई। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
शहर के छिपटवाड़ा निवासी कामिनी अग्रवाल श्रीमद्भागवत कथा के कार्यक्रम से पहले निकाली गई कलश यात्रा में शामिल हुई थीं। कामिनी के साथ उनका पड़ोसी सन्नी भी थे। इस यात्रा में 1100 से ज्यादा महिलाएं शामिल थीं। कलश यात्रा जब पंडाल के पास पहुंची तभी एक महिला ने कामिनी के गले से सोने की चेन तोड़ ली। कामिनी ने चेन तोड़ने वाली महिला को देख लिया। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया। इसी बीच सन्नी ने चेन तोड़कर भाग रही महिला को कुछ कदम की दूरी पर ही पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। महिला ने खुद का नाम दिल्ली के सराय कालेखां बस स्टैंड निवासी बेगी बताया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर उससे सोने की चेन बरामद कर ली। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने कामिनी की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ स्नैचिंग का केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
शुक्रवार को नई अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर से शुरू हुई भव्य कलश यात्रा के बीच ही दो अन्य महिलाओं के साथ चेन स्नैचिंग की वारदात हुई। पुराना हाउसिंग बोर्ड निवासी संतोष देवी का सोने का मंगलसूत्र और शिव कॉलोनी निवासी कमला देवी के गले से सोने की चेन तोड़ ली गई।
विज्ञापन
इससे पहले भी हो चुकी है वारदात
जिले में इससे पहले भी चेन स्नैचिंग की वारदात हो चुकी है। 9 सितंबर को शहर के सेक्टर-4 स्थित सर्विस रोड पर एक निजी स्कूल की महिला शिक्षक के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली थी।मॉडल टाउन थाना पुलिस ने स्नैचिंग का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मार्च 2022 में धारूहेड़ा सीआईए ने रेवाड़ी और धारूहेड़ा के साथ गुरुग्राम जिले में चेन स्नैचिंग की लगातार वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने प्रारंभिक पूछताछ में स्नैचिंग की 60 से अधिक वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया था। इनमें 21 वारदात रेवाड़ी, 16 वारदात धारुहेड़ा व 25 से अधिक वारदात गुरुग्राम में करना कुबूली थी।
-----------
वर्जन:
पकड़ी गई महिला ने पूछताछ में चेन स्नैचिंग की बात कबूली है। उससे चेन भी बरामद कर ली गई है। उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया है। जल्द ही दूसरे मामले में भी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-रण सिंह, थाना प्रभारी, मॉडल टाउन, रेवाड़ी।