{"_id":"5d409e598ebc3e6cfb087fb5","slug":"shivratri-rewari-news-rtk508479763","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम-बम भोले के उद्घोष के साथ शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम-बम भोले के उद्घोष के साथ शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
बारा पत्थर स्थित महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए कतारों में खड़े श्रद्वालु
- फोटो : Rewari
Link Copied
शिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को शिवभक्तों ने जिलेभर के शिवालयों पर बम भोले के जयघोष के साथ जलाभिषेक किया। कांवड़ लाए श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। जलाभिषेक का कार्यक्रम मंदिरों में देर शाम तक चलता रहा। कांवड़ लेकर आए शिव भक्तों ने भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल और मिष्ठान का भोग लगाया और अपनी मन की मुराद मांगी। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
जहां शिवालय दिनभर शिवभक्ति से सराबोर दिखे, वहीं जगह-जगह लगे कांवड़ शिविरों के समापन पर भंडारा, हवन-यज्ञ और पूजन विशेष के कार्यक्रम हुए। सुबह से शाम तक बोल-बम के उद्घोष कांवड़ शिविरों में गूंजते रहे। जलाभिषेक को लेकर सबसे अधिक श्रद्धालुओं और कांवड़ियों भीड़ भाडावास रोड स्थित बारा पत्थर के महादेव मंदिर, सोलहराही स्थित भूतेश्वर मंदिर व प्राचीन घंटेश्वर मंदिर में उमड़ी। इसके अलावा बावल, कोसली व धारूहेड़ा के मंदिर में भी काफी संख्या में शिवभक्तों ने जलाभिषेक और भगवान शिव का पूजन किया। प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे कांवड़ियों में पंकज, महेश, रविंद्र व सुनील ने बताया कि वह पिछले दो साल से हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी इसी मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक और भगवान शिव की आराधना कर उन्होंने अपनी मन की मुराद मांगी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।