फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shadow fog in the morning, visibility was 20 meters

Rewari News: सुबह के समय छाया कोहरा, 20 मीटर रही दृश्यता

Thu, 30 Nov 2023 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Shadow fog in the morning, visibility was 20 meters
रेवाड़ी। जिले में वीरवार को ठंड के साथ कोहरे ने दस्तक दी। अल-सुबह सड़कों पर घना कोहरा दिखाई दिया। जिसके चलते विजिबिलिटी भी 20 मीटर से कम रही। कोहरे के कारण सुबह के वक्त वाहन भी रेंगते हुए दिखाई दिए। साथ ही धुंध का असर ट्रेन और रोडवेज बसों पर भी पड़ा है। अमूमन, जिले की बात करें तो कोहरा दिसंबर के पहले सप्ताह में दस्तक देता है, लेकिन इस बार एक सप्ताह पहले ही ठंड के साथ घने कोहरे ने दस्तक दे दी है।सोमवार और मंगलवार को दो दिन रेवाड़ी में लगातार बूंदाबांदी हुई थी। मंगलवार को दिन के समय अच्छी बारिश भी देखने को मिली थी। बारिश के बाद मौसम बिल्कुल बदल चुका है। बुधवार को भी आसमान में बादल छाए हुए थे। वीरवार सुबह सड़कों पर घना कोहरा दिखाई दिया। उसके बाद पूरा दिन बूंदाबांदी होती रही। इस दौरान कारोबार भी काफी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


आगे ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अब तापमान में गिरावट आएगी। मौसम खुश्क हो जाएगा। इसके बाद धुंध और ज्यादा बढ़ सकती है। वहीं, रात के तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। आने वाले दिनों में तापमान में और ज्यादा गिरावट होगी। दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम पारा 13 डिग्री तक पहुंच गया है। एक्यूआई 303 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



रबी की फसल को फायदा

हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के बावल स्थित रीजनल सेंटर के निदेशक डॉ. धर्मबीर यादव ने बताया कि यह मौसम रबी की फसलों के लिए अच्छा है। जितनी ठंड बढ़ेगी उतना गेहूं और सरसों की फसल को फायदा होगा। खासकर दक्षिणी हरियाणा में गेहूं के साथ-साथ सरसों की फसल होती है। ऐसे में यह मौसम इन फसलों के लिए काफी बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान भी हुए खुश
किसान रामपाल, जयकरण ने बताया कि मौजूदा मौसम गेहूं की फसल के लिए काफी अच्छा है। इस बार उम्मीद है कि फसल काफी अच्छी होगी। पिछले साल की बात करें तो उस समय कोहरा नहीं पड़ा था। इस बार समय से पहले ही कोहरे ने दस्तक दे दी है। जो किसानों के लिए काफी फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed