{"_id":"6a5f58d6d34c4eb08105d49e","slug":"senior-citizens-say-old-age-pension-should-become-a-fundamental-right-for-every-elderly-person-rewari-news-c-198-1-sroh1010-242226-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सीनियर सिटीजन बोले- वृद्धावस्था पेंशन हर बुजुर्ग का मौलिक अधिकार बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सीनियर सिटीजन बोले- वृद्धावस्था पेंशन हर बुजुर्ग का मौलिक अधिकार बने
Tue, 21 Jul 2026 05:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 21 Jul 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
डबल फाटक अंडरपास के समीप आयोजित बैठक में सीनियर सिटीजंस। स्त्रोत: संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत डबल फाटक अंडरपास के समीप हुई बैठक में सीनियर सिटीजंस ने समस्याएं उठाईं। बैठक में उन्होंने सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की। बुजुर्गों ने कहा कि वृद्धावस्था में शारीरिक और आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वे सरकारी सहायता और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर अधिक निर्भर हैं। ऐसे में वृद्धावस्था पेंशन हर सीनियर सिटीजन का मौलिक अधिकार बनाया जाए और किसी भी आधार पर पेंशन काटने की व्यवस्था समाप्त की जाए।
बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान, लोक सेवा मंच के कोर कमेटी सदस्य बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और नंदलाल यादव ने सीनियर सिटीजंस से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। बुजुर्गों ने बताया कि हाल के दिनों में कई जीवित सीनियर सिटीजंस की पेंशन बंद होने से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने ऐसी सभी पेंशन तत्काल बहाल करने की मांग की। बैठक में सीनियर सिटीजंस के लिए प्रत्येक जिले में समर्पित आवासीय सेक्टर, नि:शुल्क वृद्धाश्रम, हेल्पलाइन, मुफ्त चिकित्सा जांच और उपचार की व्यवस्था करने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा ट्रेन, बस और हवाई यात्रा में 70 प्रतिशत किराया छूट, सरकारी कार्यालयों और न्यायालयों में सीनियर सिटीजन प्रोटोकॉल लागू करने तथा प्रत्येक गांव और शहर के वार्ड स्तर पर सीनियर सिटीजन क्लब स्थापित करने की मांग की गई।
विज्ञापन
अशोक प्रधान ने कहा कि वर्तमान में कई बुजुर्ग सामाजिक और आर्थिक कठिनाइयों से गुजर रहे हैं। सरकार को संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाकर उनके जीवन को सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजंस से जुड़े मुद्दों को लेकर समाज कल्याण मंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजे जाएंगे। बैठक में मौजूद सीनियर सिटीजंस ने लोक सेवा मंच द्वारा उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने की पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।