{"_id":"6987837e9800611f6c0d2679","slug":"select-subject-and-course-as-per-your-interest-dr-yashpal-rewari-news-c-198-1-rew1001-233240-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी रुचि से विषय व कोर्स का करें चयन : डॉ. यशपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी रुचि से विषय व कोर्स का करें चयन : डॉ. यशपाल
Sat, 07 Feb 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
पाठ्यक्रमों की जानकारी हासिल करतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
- फोटो : 1
कंवाली। कृष्ण नगर स्थित सरकारी महिला रीजनल सेंटर की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवाली में काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें कहा गया कि छात्राओं को अपनी रुचि के अनुसार कोर्स का चयन करना चाहिए।
काउंसलिंग सत्र में रीजनल सेंटर के निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा और डॉ. अनिल कुमार यादव ने छात्राओं को बीए, बीएससी (नॉन-मेडिकल), बीकॉम, एमए अंग्रेजी और एमए राजनीति विज्ञान सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।
डॉ. यशपाल शर्मा ने नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छात्राओं को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार विषय व कोर्स का चयन करना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल यादव ने विद्यालय में उपलब्ध आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से अवगत कराया। दूसरे सत्र में डॉ. अनिल कुमार यादव ने प्रधानाचार्य के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं के लिए प्राकृतिक वातावरण में स्थित यह सरकारी रीजनल सेंटर बीते 12 वर्षों से गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान कर रहा है।