{"_id":"681cf4080b66e4df4d087f5a","slug":"security-of-railway-station-increased-after-air-strike-rewari-news-c-198-1-rew1001-219190-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एयर स्ट्राइक के बाद बढ़ाई रेलवे स्टेशन की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एयर स्ट्राइक के बाद बढ़ाई रेलवे स्टेशन की सुरक्षा
विज्ञापन
फोटो : 18रेवाड़ी स्टेशन परिसर में ट्रेनों की जांच करते जीआरपी व आरपीएफ की टीम। संवाद
रेवाड़ी। पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद जीआरपी व आरपीएफ ने रेवाड़ी स्टेशन परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी है। जीआरपी एसएचओ श्याम सिंह व आरपीएफ सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से सुरक्षा अभियान चलाया। श्याम सिंह ने कहा कि किसी संदिग्ध वस्तु व व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध नजर आने पर तुरंत स्टेशन परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को जानकारी दें।
जांच अभियान में स्टेशन परिसर के साथ-साथ आने जाने वाली ट्रेनों में भी जांच की गई। रेलवे स्टेशन पर बनी पार्किंग में भी पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। पार्किंग में लंबे समय से खड़ी गाड़ियों की जानकारी देने व उन पर नजर रखने की हिदायत के साथ ही गाड़ियां खड़ी करने वालों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा जांच अभियान में आज डॉग स्क्वाड टीम को भी शामिल किया गया था। इस मौके पर यात्रियों को साइबर अपराध के प्रति भी जागरूक किया गया।
सुरक्षा अभियान में सब इंस्पेक्टर बाबूलाल, एएसआई उर्मिला, एचसी अनीता, एचसी पूनम, एएसआई सुरेन्द्र मीणा, सिपाही अरविंद, एचसी सुनीता, सब इंस्पेकर देशराज, एएसआई अजय व्रत, डॉग स्क्वायड इंचार्ज हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, ललित कुमार, कांस्टेबल मंजीता मौजूद रहीं।