फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Scanty rainfall impacts nursery business

Rewari News: कम बारिश से नर्सरी कारोबार पर पड़ा असर

Wed, 16 Sep 2026 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 16 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Scanty rainfall impacts nursery business
कोर्ट रोड स्थित नर्सरी में पौधे खरीदने पहुंचे ग्राहक। संवाद
रेवाड़ी। मानसून सीजन में इस बार औसत से कम बारिश होने का असर नर्सरी के कारोबार पर पड़ा है। जुलाई से सितंबर तक का समय पौधरोपण के लिए सबसे अनुकूल माना जाता है। हर साल इस दौरान नर्सरियों में पौधों की अधिक मांग रहती है, लेकिन इस बार बारिश कम होने के कारण लोगों ने पौधों की कम मांग रही। इससे नर्सरी संचालकों को नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

नर्सरी संचालकों के अनुसार मानसून शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में विभिन्न प्रजातियों के पौधे तैयार कर लिए गए थे। इनमें फलदार, छायादार, सजावटी और औषधीय पौधे शामिल थे। उम्मीद थी कि जुलाई से सितंबर तक इनकी बिक्री बढ़ेगी और अधिकांश स्टॉक निकल जाएगा।
विज्ञापन

मानसून में पर्याप्त बारिश नहीं होने से पौधरोपण का काम प्रभावित रहा। लोगों ने पौधों की कम खरीदारी की। नर्सरी संचालकों का कहना है कि पौधरोपण के लिए मिट्टी में पर्याप्त नमी होना जरूरी है। बारिश कम होने की स्थिति में पौधे लगाने के बाद उनकी नियमित सिंचाई करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में कई लोग पौधे लगाने का काम टाल देते हैं। इसका सीधा असर नर्सरियों में पौधों की मांग पर पड़ा है। 1 जून से अब तक 372 एमएम बारिश हुई है, जबकि औसत 405 एमएम बारिश होनी चाहिए थी।


स्टॉक नहीं निकलने से बढ़ी चिंता
अनाज मंडी के समीप स्थित नर्सरी के संचालक वीनू ने बताया कि मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए पहले ही बड़ी संख्या में पौधों का स्टॉक तैयार कर लिया गया था। इस बार मांग कम रहने के कारण काफी संख्या में पौधे नर्सरियों में ही रह गए हैं। बिक्री प्रभावित होने के साथ पौधों की देखभाल पर अतिरिक्त खर्च भी बढ़ रहा है। वहीं, कोर्ट रोड स्थित नर्सरी संचालक कमल ने बताया कि इस बार मानसून सीजन में कारोबार उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। आमतौर पर जुलाई से सितंबर के बीच पौधों की बिक्री बढ़ जाती है, लेकिन इस बार कम बारिश के कारण मांग प्रभावित हुई। उन्होंने बताया कि नर्सरी संचालकों को अब आगामी मौसम में पौधों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed