फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sarpanch should rise from party politics and develop villages: Dr. Banwari Lal

सरपंच दलगत राजनीति से उठकर गांवों का विकास करवाएं : डॉ. बनवारी लाल

Sun, 13 Nov 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch should rise from party politics and develop villages: Dr. Banwari Lal
रेवाड़ी। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारीलाल ने कहा कि रेवाड़ी के माजरा मनेठी में इसी साल एम्स का शिलान्यास किया जाएगा। एम्स के शिलान्यास को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात हो चुकी है। सहकारिता मंत्री बावल स्थित अपने आवास पर आए पंच, सरपंचों से मुखातिब हो रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सबसे छोटी पंचायत का चुनाव अधिकतर जिलों में हो चुका है। लोगों ने रुचि लेकर भारी बहुमत से पंचायत प्रतिनिधियों को चुना है। इसके लिए जनता बधाई की पात्र है। उन्होंने चुने हुए पंच सरपंचों को बधाई दी और बिना किसी भेदभाव के दलगत राजनीति से ऊपर उठकर गावों के चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की नसीहत दी। सहकारिता मंत्री के निवास पर पहुंचे नवनिर्वाचित पंच और सरपंचों ने मंत्री के निवास पर ढोल नगाड़ों के साथ नाच गाकर खुशी का इजहार किया। सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की दी बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री के प्रदेश के विकास और पारदर्शी सुशासन कार्यप्रणाली पर मुहर लगाई है। जीतने वाले पंच सरपंचों में अधिकतर भाजपा की विचारधारा से जुड़े हुए है। राज्य में पंचायत चुनाव के बाद विकास का पहिया और अधिक रफ्तार पकड़ेगा और गावों की कायाकल्प होगी। उन्होंने कहा कि इस बार चुने गए लोगों ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में उच्च स्तर के पढ़े लिखे युवाओं को चुना है। इसलिए पंचायत प्रतिनिधियों का भी दायित्व बनता है कि वे अपने गांवों में पारदर्शिता व ईमानदारी से विकास करवाएं। सहकारिता मंत्री ने सरपंचों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ विकास करवाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार की ओर से सभी सरपंचों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश के बडे़ शहरों में मॉडर्न हैफेड बाजार खोले जायेंगे। इनसे लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। इसके अलावा सरकार सांझा दुग्ध डेयरी का भी बेहतर प्रोजेक्ट लेकर आई है, जिससे लोगों को भरपूर लाभ मिलेगा और प्रदेश में दुग्ध व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed