{"_id":"6570c7cda65a99be7f0c63f5","slug":"samples-of-flour-and-gram-flour-taken-from-the-hospital-canteen-rewari-news-c-198-1-rew1001-7232-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अस्पताल की कैंटीन से लिए आटा और बेसन के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अस्पताल की कैंटीन से लिए आटा और बेसन के सैंपल
Thu, 07 Dec 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को शहर के राजेश पायलट चौक स्थित एक निजी अस्पताल की कैंटीन में छापा मारकर खाद्य पदार्थों आटा और बेसन के नमूने लिए हैं। टीम ने नमूनों की जांच के लिए लैब में भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विभाग को सूचना मिल रही थी की निजी अस्पतालों में स्थित कैंटीन में बनने वाले खाने में मिलावटखोरी का खेल चल रहा है। इसकी जांच के लिए टीम गठन कर कैंटीन में आटा और बेसन के एक-एक नमूने लिए गए हैं। यदि नमूनों में गड़बड़ी पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में अधिकतर मरीज व उनके परिजन आते हैं, जो कैंटीन से खाने पीने की वस्तुएं खरीदते हैं। विभाग को लगातार खराब खाने की शिकायतें मिल रही थी। कैंटीन में लोगों की काफी भीड़ भी लगती है।
कोट
राजेश पायलट चौक स्थित एक निजी अस्पताल की कैंटीन में छापा मारकर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं। टीम ने नमूनों को जांच के लिए लैब में भेज दिया है।
-डॉ दीपक चौधरी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी