फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Same situation again as soon as the team of NAP's encroachment removal campaign returns

नप के अतिक्रमण हटाओ अभियान की टीम के लौटते ही फिर वही हाल

Tue, 18 Oct 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Same situation again as soon as the team of NAP's encroachment removal campaign returns
दुकानों के बाहर खड़ीं बाइकें। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। त्योहारी सीजन के चलते नगर परिषद की टीम मंगलवार को बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर केवल खानापूर्ति करके ही वापस चली गई। शहर के मुख्य बाजार में नप टीम ने अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची और कुछ अतिक्रमणकारियों का सामान भी जब्त किया। उसके बाद टीम वापस अपने कार्यालय में आ गई। टीम के लौटते ही फिर अतिक्रमणकारियों ने अपने सामान रख लिए।
विज्ञापन

डीसी अशोक कुमार गर्ग गत दिवस नगर परिषद का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को बाजार में त्योहार से पहले अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिए थे। उनके आदेश के बाद नगर परिषद की टीम फिल्ड में उतरी जरूर, लेकिन कार्रवाई के नाम कुछ नहीं किया। नगर परिषद के कर्मचारी सुबह के समय ही बाजार में पहुंच गए। मेन बाजार से कुछ रेहड़ी व अतिक्रमणकारियों के सामान को जब्त किया गया। साथ ही अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी भी दी गई है। डीएमसी सुमिता ढाका ने कहा कि अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाजार में त्योहार के देखते हुए हर दिन नगर परिषद की टीम चेकिंग के लिए पहुंचेगी।
विज्ञापन

जाम से बचने के लिए बड़े वाहनों का प्रवेश किया बंद
हर साल दीपावली के त्योहार से पहले बाजार में काफी भीड़ बढ़ जाती है। रेवाड़ी शहर के मेन बाजार मोती चौक से लेकर रेलवे रोड तक ऐसी स्थिति बनती है कि लोगों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। कई दिनों से मुख्य बाजार में काफी जाम भी लगा हुआ था। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण अतिक्रमण ही है। पुलिस चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार ने बताया कि त्योहारी सीजन में जाम की स्थिति को देखते हुए बाजार में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। इसके लिए गूगल गेट व भाड़ावास गेट पर बांस बांध दिए हैं। उन्होंने बताया कि अब बाजार में मात्र इमरजेंसी व उन वाहनों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी, जिनका जरूरी काम है, अपना घर या दुकान है। बाजार में त्योहारी सीजन में जाम की स्थिति इतनी बढ़ गई है कि सड़क सिमट गई है। अब दो वाहनों का एक साथ निकलना भी दुर्लभ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में दमकल गाड़ी व एंबुलेंस का जाना तक मुश्किल
बाजार में त्योहारी सीजन के वक्त जाम की स्थिति इतनी बढ़ गई है कि दमकल की गाड़ी व एंबुलेंस का निकलना मुश्किल हो गया है। शाम के समय तो स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। इस वजह से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में हादसे होने का खतरा भी बना हुआ है।
लोगों का वर्जन:
जब तक ट्रैफिक कम नहीं होगा, तब तक बाजार में जाम खत्म नहीं होगा। बिना काम बाजार में जो लोग वाहन लेकर आते हैं उन्हें रोकना पड़ेगा।
- सुंदर लाल, दुकानदार
------------------------
दुकानदारों को अपनी सीमा में दुकानों के बाहर सामान रखना चाहिए, लेकिन अगर दुकानदार आगे सामान नहीं रखेंगे तो वहां लोग गाड़ी पार्क कर बाजार में घूमने चले जाएंगे।

- उमेश कुमार, दुकानदार
----------------------
दुकानदारोें को अपनी दुकानों के बाहर लिमिट में सामान रखना चाहिए। इससे बाजार में जाम की स्थिति बनती है।
- धारा सिंह, दुकानदार
-------------------------
त्योहार के सीजन में बड़ी गाड़ियों को बाजार में आने से रोकना चाहिए। उन्हें पार्किंग की जगह दी जानी चाहिए।
- बजरंग लाल, दुकानदार
------------------------
शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आज भी चलाया गया था। दुकानदारों से सामान को अंदर रखने की बार-बार अपील की जा रही है, लेकिन कुछ दुकानदार सामान को बाहर रोड पर रखकर अतिक्रमण कर रहे हैं।- पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed