{"_id":"67b774039da6de9e8d03be0c","slug":"rural-sanitation-workers-demand-salary-increase-rewari-news-c-198-1-rew1001-215529-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने की वेतन बढ़ोतरी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने की वेतन बढ़ोतरी की मांग
Thu, 20 Feb 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 23ग्रामीण सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए। स्रोत : संघ
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की बैठक वीरवार को नेहरू पार्क में प्रधान विनोद कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें वेतन बढ़ोतरी की मांग की गई।
प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर, प्रदेश मंत्री रिंकू, प्रदेश मंत्री अजित सिंह और प्रदेश प्रेस सचिव विनोद की उपस्थिति में जिला का यूनियन का गठन किया गया। इसमें जिला प्रधान विनोद कुमार, जिला महामंत्री देवेंद्र, जिला वरिष्ठ प्रधान बीना, जिला उपाध्यक्ष सुमन, जिला कार्यकारी अध्यक्ष संदीप, मुकेश, सुधीर को मनोनीत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। कर्मचारियों ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी के वेतन 26000 देने की बात कही गई थी। उसका नोटिफिकेशन पत्र तत्काल लागू किया जाए व नियमित किया जाए। सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। इन कर्मचारियों की भी जाॅब सिक्योरिटी एक्ट बनाई जाए, महिला सफाई कर्मचारियों की रेहड़ी, रिक्शा, फावड़ा ना चलाकर के केवल झाड़ू के कार्य करने की व उसकी ड्यूटी टाइम में समय की छूट दी जाए। ग्रामीण सफाई कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसकी आर्थिक सहायता राशि 10 लाख रुपये दी जाए व उसके परिवार का सदस्य उसके स्थान पर लगाया जाए। 2021 की जनगणना के आधार पर व 400 की आबादी शहरी क्षेत्र की तरह नई कर्मचारियों की भर्ती की जाए।