{"_id":"6785584260ab1ab20b0c1312","slug":"role-of-middlemen-ended-in-bjp-rule-dr-khola-rewari-news-c-198-1-rew1001-213921-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा शासन में बिचौलियों की भूमिका खत्म : डॉ. खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा शासन में बिचौलियों की भूमिका खत्म : डॉ. खोला
Mon, 13 Jan 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर एक स्थित कार्यालय में सोमवार को हरियाणा परिवार पहचान अथॉरिटी के कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पात्रों को योजनाओं का लाभ देने के लिए बिचौलियों की भूमिका खत्म कर दी है।
उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र और सरकार के सभी पोर्टल अब प्रदेश के बेहतरीन डॉक्यूमेंट्स हैं जिनका अनुशरण अब दूसरे प्रदेश की सरकारें कर रही हैं। फैमिली आईडी डेटाबेस में उपलब्ध डेटा पूरी तरह से सुरक्षित है। कार्यक्रम में 150 नागरिक उपस्थित रहे। सभी को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा सरकार के दर्जनों पोर्टलों के बारे में भी विस्तार से बताया। डॉ. खोला ने कहा पूर्व की सरकारों में लोगों को अपने कामों के लिए नेताओं और कर्मचारियों के घर और ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते थे तब जानकर उनके काम पूरे होते थे लेकिन नायब सरकार ने तमाम योजनाओं के माध्यम से लोगों को घर बैठे लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।
प्रदेश के 2 करोड़ 80 लाख लोग मुख्यमंत्री का परिवार हैं और इसी परिवार को उनका हक दिलाने के लिए मनोहर लाल ने परिवार पहचान पत्र जैसी महत्वाकांक्षी योजना शुरू की जिसकी ना केवल केंद्र सरकार ने सराहना की बल्कि कई अन्य राज्य भी इसका अध्ययन कर रहे हैं। इस मौके पर सत्यनारायण, बबली, माया, कृष्णा देवी, लाल सिंह, विनीत, आशा बाई, जोगिंदर सिंह, सुनीता, वेदप्रकाश, दीवान सिंह, सुनील कुमार, संदीप, अमित मौजूद रहे।