{"_id":"6480c4b3b3c343311c06da26","slug":"rewaris-heritage-locoshed-became-the-first-choice-of-filmmaker-rewari-news-c-198-1-rew1001-883-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बना रेवाड़ी का हेरिटेज लोकोेशेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बना रेवाड़ी का हेरिटेज लोकोेशेड
Wed, 07 Jun 2023 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
रेलवे कॉलोनी स्थित लोको शेड में खड़ा इंजन।
रेवाड़ी। रेलवे स्टेशन के पास स्थिति भाप इंजनों का हेरिटेज लोकोशेड कम म्यूजियम बालीवुड फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बन चुका है। एक दर्जन से अधिक फिल्मों के सीन यहां फिल्माए जा चुके हैं। अब निर्माता निर्देशक करण जौहर की आने वाले फिल्म शंकरन की शूटिंग के लिए लोकोशेड को आमजन के लिए तीन दिन तक बंद किया गया है।
बुधवार को फिल्म का सेट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। फिल्म की शूटिंग के लिए कलाकार अक्षय कुमार और अनन्या पांडे आ रहे हैं। बुधवार से तीन दिन के लिए लोकोशेड में आमजन के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है।
वर्ष 1893 में बने हेरिटेज लोक शेड सुलतान सहित भाप के कई पुराने इंजन मौजूद हैं। बॉलीवुड के फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए लोको शेड का इस्तेमाल करते रहे हैं। सलमान खान सहित कई स्टार पहले भी शूटिंग के लिए रेवाड़ी आ चुके हैं। लोकोशेड में गांधी माई फादर, बर्फी, गुरु, रंग दे बसंती, वीर जारा, गदर एक प्रेम कथा, सुलतान, दंगल, करीब-करीब सिंगल, प्राणायाम व टीवी सीरियल एक था चंदर-एक थी सुधा की शूटिंग यहां पर स्थित लोकोशेड में हो चुकी है। अब निर्माता निर्देशक करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म की शूटिंग शुरू हो रही है। 9 जून तक लोकोशेड को फिल्म की शूटिंग के लिए बुक किया जा चुका है। इसमें आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सूत्रों के अनुसार अक्षय कुमार और अनन्या मुंबई से दिल्ली आने के बाद गुरुग्राम में ठहरे थे।