फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari Youth Congress protested at Delhi's Jantar Mantar.

Rewari News: रेवाड़ी युवा कांग्रेस ने दिल्ली जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन

Wed, 11 Feb 2026 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Rewari Youth Congress protested at Delhi's Jantar Mantar.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करते रेवाड़ी युवा कांग्रेस के पदाधिकारी। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री आवास पर प्रदर्शन किया गया। रेवाड़ी से कांग्रेस के युवा जिला अध्यक्ष राज प्रकाश के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

संसद में पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे की पुस्तक सहित अन्य राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी को बोलने से रोके जाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष राज प्रकाश ने कहा कि जब संसद में जनहित के मुद्दों को उठाने वालों की आवाज दबाई जाती है तो युवाओं को सड़कों पर उतरना पड़ता है। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की स्थिति और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर संसद में खुली बहस होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चर्चा से बचना सरकार की नाकामी को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed