{"_id":"583897964f1c1b8e4d13c2ec","slug":"rewari-news-teenager-poison-ate","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की जहर से मौत, विसरा जांच को भेजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी की जहर से मौत, विसरा जांच को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
poison
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी के सदर थाना क्षेत्र के गांव गांव डाबड़ी में वीरवार रात एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर के असर से मौत हो गई। किशोरी अपने नाना-नानी के यहां रह रही थी। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जांच के लिए विसरा भी सुरक्षित रखा गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हांसी निवासी सोनू की बेटी मोनिका (13) गांव डाबड़ी में अपने नाना-नानी के घर पर रह रही थी। वीरवार शाम मोनिका के पेट में अचानक दर्द होने के साथ ही तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। डाक्टरों ने परिजनों को बताया कि किशोरी की मौत जहर के असर से हुई है।
फिलहाल सामान्य कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया है। विसरा भी जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। जांच रिपोर्ट के अनुसार ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। - एएसआई अनिल कुमार, जांचकर्ता, सदर थाना