{"_id":"5772c97e4f1c1bde3a79abe5","slug":"rewari-news-swimming-pool-sink-youth-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Swimming Pool
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी के सेक्टर-4 जिमखाना स्थित स्विमिंग पूल में दोस्त के साथ नहाने गए एक युवक की सोमवार रात को मौत हो गई। डॉक्टर के मुताबिक युवक की मौत सांस नली में पानी जाने के कारण हुई है। मामले में पुलिस ने सामान्य कार्रवाई कर मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मूल रूप से बिहार मुजफ्फरपुर निवासी शारिब अनवर (25) बावल स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह सेक्टर-4 के जिमखाना स्थित स्विमिंग पूल में नहाने के लिए अपने दोस्त के साथ गया। वह पूल में गहरे पानी की तरफ उतर गया। इसके बाद वह पानी में डूबने लगा। चंद ही मिनटों में मौजूद ट्रेनर ने शारिब को बाहर निकाला और प्राथमिक ट्रीटमेंट के बाद उपचार के लिए अस्पताल भेजा लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर मृतक के परिजनों को दी। सुबह परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पंपिंग कर ऑक्सीजन भी दी
अनट्रेंड होने के बावजूद सात फिट गहरे पानी में उतरते ही शारिब डूबने लगा। मौजूद ट्रेनर ने फौरन पानी में छलांग निकालकर उसे बाहर निकाला। मौके पर ही पंपिंग करने के बाद शारिब को ऑक्सीजन भी दी गई। इसी दौरान उसे उल्टी भी हुई। प्राथमिक उपचार के बाद आनन-फानन में उसको उपचार के लिए अस्पताल भी ले गए। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसको पहले से लिवर की प्रॉब्लम होने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
दुर्घटना के कारण युवक की मौत हुई है। मृतक के परिजनों ने भी किसी तरह की कार्रवाई से इनकार किया है। एहतियातन पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
ओमप्रकाश, थाना प्रभारी मॉडल टाउन