{"_id":"577c0e3d4f1c1b6f0c7faf90","slug":"rewari-news-pond-dry","type":"story","status":"publish","title_hn":"डहीना का बाबा जिंदा जोहड़ सूखा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डहीना का बाबा जिंदा जोहड़ सूखा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी के गांव डहीना में बाबा जिंदा जोहड़ में नहरी पानी नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में भारी रोष उत्पन्न हो रहा है। डहीना में मंगलवार को एक शिष्टमंडल ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष जयपाल यादव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई है। जयपाल यादव ने बताया कि नहर विभाग के अधिकारियों से मिल कर अवगत कराया गया है कि नांगल माइनर में कई महीनों से पानी नहीं आ रहा है। जिससे डहीना के किसान परेशान हैं। पानी का लेवल दिन-प्रतिदिन नीचे जा रहा है और खेती पर भी प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गांव के बाबा जिंदा आश्रम के जोहड़ में नहर से नाला बनवा कर पानी छोड़ा गया था। लेकिन नहर में पानी नहीं आने से जोहड़ भी सूख गया है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही नहरी पानी से जोहड़ नहीं भरा गया तो ग्रामीण कड़ा फैसला लेने को मजबूर होंगे। बैठक में हनुमान सिंह, बिशंबर सिंह, धर्मबीर, नरेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, नरेश कुमार, अनिल कुमार, ललित कुमार पंच, बलदेव पंच आदि मौजूद थे।