फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, municipal corporation, sanitary worker, not, action

नगर पालिका कर्मी नहीं करते सफाई, नहीं हो रही कार्रवाई

Tue, 05 Jul 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Jul 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
rewari news, municipal corporation, sanitary worker, not, action
गंदगी के ढेर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रेवाड़ी। में धारूहेड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 999 पर स्थित हनुमान मंदिर के समीप गंदगी के ढेर लगे हुए हैं जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गंदगी से आने वाली दुर्गंध का आलम इतना जबरदस्त है कि वहां से गुजरने वाले लोग अपने मुंह पर कपड़ा रखकर गुजरते हैं। लेकिन न तो नगरपालिका प्रशासन ही इस ओर ध्यान दे रहा है और न ही सफाई कर्मचारी ही ठीक ढंग से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं।


गौरतलब है कि सोहना रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने गंदगी का ढेर लगा रहता है। लोग अपने घरों का कूड़ा पालीथिन में भरकर वहां पर रोजाना डाल जाते हैं। ऐसे में सदा गंदगी बनी रहती है। नगरपालिका द्वारा शहर में सफाई करने के लिए सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है लेकिन कोई भी गंदगी से भरे ढेर को उठाने के लिए तैयार नहीं है। वहां रहने वाले निवासियों रामसिंह, राजबीर, अशोक, विनोद, कुमार देव आदि ने बताया कि नगरपालिका द्वारा शहर में सफाई नहीं की जा रही है जिस कारण हाल बुरा हो गया है। सोहना रोड पर फैली गंदगी के कारण घर से निकलना तक दूभर हो गया है। बता दें कि सोहना रोड पर पिछले काफी समय से सीवरेज का काम चल रहा है जिस कारण एक तरफ का रास्ता हो गया है। ऐसे मे गंदगी के अधिक हो जाने के कारण लोगों की मुसीबत और अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में नहीं था। जल्द ही सोहना रोड पर से कूड़े को उठवाया जाएगा।
-प्रेमराव, प्रधान, नगर पालिका धारूहेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed