{"_id":"577abfd74f1c1b72027fa702","slug":"rewari-news-chowk-damage-truck-lakh-construct","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की लागत से बना चौक फिर हुआ क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की लागत से बना चौक फिर हुआ क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी में नाईवाली चौक पर राव तुलाराम चौक को बने एक पखवाड़ा भी नहीं बीता था कि रविवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने नवनिर्मित चौक को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। ट्रक सुबह तक घटनास्थल पर ही खड़ा रहा। इससे जाम की स्थिति भी बन गई। इससे पहले भी साल भर में तीन बार चौक पर हादसे हो चुके हैं। दो बार बस और डंपर चौक पर बनी दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुस चुकी है। जबकि एक बार अनियंत्रित लोडेड ट्रक ने पहले बने चौक को तोड़ा था। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
रविवार की रात करीब साढ़े 11 बजे नारनौल की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक रेवाड़ी की तरफ आ रहा था। नाईवाली चौक स्थित ओवरब्रिज से उतरते समय ट्रक ने नियंत्रण खो दिया। नाईवाली चौक पर तेज रफ्तार ट्रक का टायर निकल गया और वह राव तुलाराम सर्किल में जा घुसा, जिससे सर्किल चारों तरफ से क्षतिग्रस्त हो गया। सुबह के समय सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया।
काम पूरा हुए बीते थे महज 15 दिन
नाईवाली चौक पर लगातार होने वाले हादसों के चलते नगर परिषद ने राव तुलाराम चौक को पहले की तुलना में कुछ छोटा किया था। इसके साथ ही इसे नया रूप भी दिया गया था। इन सबमें करीब 4 लाख रुपये का खर्च हुआ था। यह सब काम पूरा हुए बमुश्किल पंद्रह दिन ही बीते थे कि एक बार फिर हादसे के चलते चौक की सूरत बिगड़ गई।
विज्ञापन
मूर्ति शिफ्ट करने की हरी झंडी के बाद हालात जस के तस
पहले दो हादसों के बाद ही राव तुलाराम की मूर्ति को चौक से आसपास कहीं और शिफ्ट करने की बात सामने आई थी। मामला संज्ञान में आने पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने चौक को शिफ्ट करने पर अपनी मंजूरी दी थी। लेकिन हालात आज भी जस के तस हैं।