{"_id":"5839ea194f1c1b983513d011","slug":"rewari-news-bank-closed-atm-cash-crowd","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक रहे बंद, एटीएम मशीनों पर कैश की मारामारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक रहे बंद, एटीएम मशीनों पर कैश की मारामारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
file image
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी में शनिवार को बैंकों की छुट्टी होने से बैंककर्मियों ने थोड़ी राहत की सांस जरूर ली है। एटीएम बूथों पर कैश को लेकर वही मारामारी रही। दिनभर एटीएम बूथों पर लोग कैश के लिए लाइनों में लगे रहे। कई एटीएम बूथों पर उपभोक्ताओं के बीच हल्की नोंकझोंक भी हुई। किसी को कैश मिला, तो कोई खाली हाथ लौटे। एटीएम बूथों पर सबसे बड़ी समस्या 500 और 100 का कैश नहीं मिलने को लेकर रही। एटीएम से निकल रहे दो हजार के नोट ने उपभोक्ताओं की परेशानी अधिक बढ़ा दी है। अभी बैंक शाखाओं में नए 500 के नोट नहीं आए हैं, जिससे नया दो हजार का नोट पुरानी करेंसी से भी अधिक परेशानी का कारण बना हुआ है।