फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari koshli business man injured

नकदी को लेकर बरती होशियारी तो लुटने से बचा व्यापारी

Wed, 31 May 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 31 May 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
कोसली। अपने साथ पहले हुई दो घटनाओं से सबक लेते हुए कोसली के खल-बिनौला व्यापारी ने लुटेरों को चकमा देते हुए खुद को लुटने से बचा लिया।
विज्ञापन


वहीं सोमवार रात चाकू मारकर बैग छीनने वाले नकाबपोश युवकों को नकदी की बजाय चद्दरें और चाबियों से भरा बैग ही मिला। इससे पहले सोमवार रात कयास लगाए जा रहे थे कि बैग में नकदी होगी, लेकिन व्यापारी राजेंद्र ने जब पूरी घटना के बारे में बताया तो पता चला कि बैग में नकदी नहीं चद्दरें और दुकान की चाबियां थीं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं व्यापारी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दो बार बन चुके निशाना, लुटेरों को यूं दिया चकमा
खल-बिनौला व्यापारी राजेंद्र की कोसली में ही दुकान है। सोमवार रात करीब नौ बजे राजेंद्र दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इस दौरान बीच रास्ते दो नकाबपोश युवकों ने बैग छीनने की कोशिश की। राजेंद्र ने जब विरोध किया तो नकाबपोश युवकों ने चाकू से हमला कर दिया और थैला छीनकर फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी के साथ ही घायल राजेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक राजेंद्र के साथ हुई यह घटना पहली नहीं है। इससे पहले भी बदमाश उन्हें दो बार निशाना बना चुके हैं। इसी के चलते राजेंद्र अब कैश बैंक या किसी अन्य जगह पर अलग-अलग समय पर भिजवा देते हैं। इस तरह से व्यापारी की समझदारी के चलते उनकी लाखों की नकदी लुटने से बच गई।       
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी राजेंद्र की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों से फुटेज भी खंगाली जा रही हैं।      
-सुरेंद्र, थाना इंचार्ज, कोसली      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed