{"_id":"65bd146b891fd0676b020ca7","slug":"rewari-innocent-child-dies-due-to-suffocation-couple-unconscious-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भट्ठी पर कुकर में बिरयानी चढ़ाकर सोया परिवार, दम घुटने से मासूम की मौत, दंपती बेसुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भट्ठी पर कुकर में बिरयानी चढ़ाकर सोया परिवार, दम घुटने से मासूम की मौत, दंपती बेसुध
Fri, 02 Feb 2024 09:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 02 Feb 2024 09:42 PM IST
सार
10 बाई 10 के कमरे में बिरयानी बनाने के लिए भट्ठी लगा रखी थी। ऑक्सीजन कम होने का अंदेशा है। सूचना पर पहुंची मॉडल टाउन पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भट्ठी पर चढ़ाया था कुकर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी में कुकर में बिरयानी चढ़ाकर दंपती अपनी एक साल की मासूम बेटी के साथ सो गया। 10 बाई 10 के कमरे में लगाई गई भट्ठी से ऑक्सीजन लेवल कम हो गया। इससे मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि दंपती बेसुध हो गया। आस-पास के लोगों ने चावल जलने की बदबू आने पर दरवाजा खोला और दंपती को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
मूलरूप से बिहार के जिला खगड़िया के गांव खरीरी निवासी विपिन कुमार रेवाड़ी में अपनी पत्नी सुरुचि और एक साल की बेटी प्रिया के साथ शहर के कालाका रोड पर किराए में रहता हे। विपिन ने 2 दिन से ही बिरयानी की रेहड़ी लगानी शुरू की थी। शुक्रवार सुबह विपिन और सुरुचि ने कुकर में बिरयानी चढ़ाई और सो गए।
विज्ञापन
आसपास के रहने वाले अन्य लोगों को चावल जलने की बदबू आई तो उन्होंने विपिन के कमरे का दरवाजा खोलकर देखा। अंदर विपिन, उसकी पत्नी सुरुचि बेहोश मिले। बच्ची की मौत हो चुकी थी। विपिन और सुरुचि को धारूहेड़ा चुंगी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
25 लीटर कुकर में चढ़ाई थी बिरयानी
जांच अधिकारी एएसआई अजीत ने बताया कि सुबह के समय 5 बजे का मामला है। 10 बाई 10 के कमरे में एक परिवार रहता है। व्यक्ति ने अभी कुछ समय पहले ही बिरयानी बेचने का काम शुरू किया था। 25 लीटर के कुकर में बिरयानी बनाई जा रही थी। इस दौरान सभी लोग सो गए। बिरयानी एक भट्ठी पर बनाई जा रही थी। कमरे में गैस बनने की वजह से एक साल की मासूम की मौत की आशंका है। पति-पत्नी एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालात स्थिर बताई जा रही है।