{"_id":"57e6bfcc4f1c1b416da831c9","slug":"rewari-delhi-train-root-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी-दिल्ली रूट पर आज 13 ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी-दिल्ली रूट पर आज 13 ट्रेनें प्रभावित
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी-दिल्ली रेलवे लाइन पर आरयूबी निर्माण कार्य के चलते रविवार को चार पैसेंजर गाड़ी रद रहेंगी। वहीं पांच गाड़ियाें के रूट बदले गए है। इसके अलावा 4 गाड़ियां आंशिक रूप से रद रहेंगी। पैसेंजर गाड़ियों में गाड़ी संख्या 74003 दिल्ली-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 74002 रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर, गाड़ी संख्या 54085 व गाड़ी संख्या 54056 रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर गाड़ी रद रहेंगी। बता दें कि 16 अक्टूबर तक अलग-अलग दिनों पर विशेषकर रविवार को इस रूट पर ट्रेनें प्रभावित होंगी।
4 गाड़ियां आंशिक रद्द
रविवार को गाड़ी चार गाड़ियां आंशिक रूप से रद्द रहेंगी इसमें संख्या 54412 मेरठ-रेवाड़ी सवारी गाड़ी व 54416 रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर गाड़ी गढ़ी हरसरू तक संचालित होंगी। वहीं गाड़ी संख्या 54411 रेवाड़ी-मेरठ कैंट पैसेंजर और 54421 दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर गाड़ी भी गढ़ी हरसरू तक संचालित रहेगी। ये गाड़ियां गढ़ी हरसरू से रेवाड़ी के बीच नहीं चल पाएगी।
5 गाड़ियों चलेंगी रूट बदलकर
इसी कड़ी में रविवार को 5 गाड़ियां के रूट बदले गए हैं। इनमें गाड़ी संख्या 22471 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस वाया रेवाड़ी-अस्थल बोहर-शकूर बस्ती होते हुए दिल्ली सराय रोहिल्ला संचालित होगी। गाड़ी संख्या 09724 व 09726 जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला और जयपुर किराया स्पेशल गाड़ी जयपुर से रेवाड़ी, रेवाड़ी से वाया अस्थल बोहर-शकूर बस्ती होते हुए दिल्ली सराय रोहिल्ला संचालित होगी। गाड़ी संख्या 14311 बरेली-न्यू भुज आला हजरत एक्सप्रेस, 19566 देहरादून ओखा उत्तरांचल एक्सप्रेस वाया दिल्ली सराय- दयाबस्ती-अस्थल बोहर हाते हुए रेवाड़ी पहुंचेंगी।