फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rejangla Parakram Yatra will come to Rewari on 21st

Rewari News: रेजांगला पराक्रम यात्रा 21 को रेवाड़ी आएगी

Sat, 14 Jun 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 14 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Rejangla Parakram Yatra will come to Rewari on 21st
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रेजांगला पराक्रम यात्रा 17 जून को जोधपुर से चलकर 21 जून को रेवाड़ी पहुंचेगी। यह यात्रा रेजांगला युद्ध के नायक शैतान सिंह भाटी के पैतृक नगर जोधपुर से चल कर राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब होते हुए गुजरेगी।
रेजांगला अमर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। 23 जुलाई को लेह लद्दाख की चूशूल घाटी में स्थित अहीर धाम पर गंगाजल अर्पित किया जाएगा।
रेवाड़ी में यह यात्रा 21 जून को रात्रि विश्राम करेगी। 22 जून को शहीद परिजनों को सम्मानित कर स्थानीय सिविलियन अहीर धाम रेजांगला युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। दोपहर बाद यात्रा गुरुग्राम के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

यात्रा में हवलदार निहाल सिंह, कप्तान रामचंद्र यादव, हवलदार गजे सिंह, मेजर शैतान सिंह के सुपुत्र नरपत सिंह भाटी मुख्य रूप से यात्रा के साथ अंत तक चलेंगे। 2 अगस्त को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक नई दिल्ली पर पूरी सैनिक परंपरा से यात्रा का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेजांगला शौर्य समिति के महासचिव राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत ने बताया कि रेजांगला ट्रस्ट, समिति, यादव महासभा, अहीर रेजिमेंट, महाराणा प्रताप जयंती समिति सहित नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाएं एवं जनप्रतिनिधि यात्रा का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed