{"_id":"65983b99298bc4b1240d1a39","slug":"rehearsal-for-republic-day-will-be-held-on-24th-rewari-news-c-198-1-rew1001-8269-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गणतंत्र दिवस को लेकर 24 को होगी रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गणतंत्र दिवस को लेकर 24 को होगी रिहर्सल
Fri, 05 Jan 2024 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 05 Jan 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला मुख्यालय स्थित राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में 26 जनवरी को मनाए जाने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि इस वर्ष भी राष्ट्रीय पर्व में उत्कृष्ट व गरिमामय कार्यक्रमों का चयन किया जाए। सभी कार्यक्रम देशभक्ति से ओतप्रोत सहित प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद हों।
जिला मुख्यालय सहित उपमंडल कोसली व बावल में भी गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामयी व भव्य तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के निर्देश दिए कि वे मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य गतिविधियों की तैयारियों पर विशेष ध्यान दें। गणतंत्र दिवस पर निकाली जाने वाली झांकियों की तैयारियां भी करें। समारोह स्थल की साफ-सफाई, सौंदर्याकरण, साज-सज्जा, स्वागत गेट, आसपास की सड़कों की मरम्मत, स्टेज प्रबंधन, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सराहनीय कार्य करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा, जिसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों के नॉमिनेशन 8 जनवरी को सायं 5 बजे तक आमंत्रित किए गए हैं। दिवस समारोह से संबंधित अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।