{"_id":"6769ad6bbadf67217306aa03","slug":"reflector-missing-from-divider-street-light-also-closed-rewari-news-c-198-1-rew1001-213138-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डिवाइडर से रिफ्लेक्टर नदारद, स्ट्रीट लाइट भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डिवाइडर से रिफ्लेक्टर नदारद, स्ट्रीट लाइट भी बंद
Tue, 24 Dec 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 12रेवाड़ी। शहर में सरकुलर रोड सड़कों से पट्टी गायब। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। ठंड के बीच घने कोहरे के बीच जर्जर सड़के दुर्घटनाओं को दावत दे रही हैं। सड़कों पर कहीं सफेद पट्टी गायब है तो कहीं डिवाइडर और मोड़ पर रिफ्लेक्टर नदारद हैं। कुछ सड़कों पर स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। इसके चलते दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
कोहरा पड़ने लगा है लेकिन अभी तक सड़क सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम नहीं किए गए हैं। दो दिन पूर्व शहर के महाराणा प्रताप चौक से अनाज मंडी रोड पर तीन दिन से सभी स्ट्रीट लाइट बंद होने से अंधेरा छाया हुआ है। गत रात अंधेरे के कारण एक ट्रक अनाज मंडी के सामने डिवाइडर से टकरा गया, जिससे डिवाइडर पर लगा स्ट्रीट लाइट का पोल टूट कर गिर गया था। ट्रक की टक्कर से डिवाडर भी क्षतिग्रस्त हो गया व उसमें लगी लोहे की ग्रिल भी टूट गई। शहर के सभी डिवाइडरों की हालत दयनीय बनी हुई है। डिवाइडरों के छोर पर रिफ्लेक्टर या रेडियम पट्टी नहीं होने के कारण वाहन चालक इनसे टकरा जाते हैं जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचता है। कई जगह तो रोड पर टेढ़े-मेढ़े लगे हुए हैं, जो हादसे का कारण बन सकते हैं। नियम के मुताबिक शहर में सड़क सुरक्षा के इंतजाम होने जरूरी हैं, मगर इसका पालन नहीं हो रहा है।
दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइट की मरम्मत का ठेका दिया गया था। तिरंगा लाइट भी लगाई गई थी, लेकिन अब शहर के सर्कुलर रोड सहित कई मार्गों पर स्ट्रीट लाइट व तिरंगा लाइट खराब हो चुकी हैं। स्ट्रीट लाइटों की मेंटेनेंस के लिए करीब 75 लाख रुपए व तिरंगा लाइट को लगाने के लिए 45 लाख रुपये का ठेका दिया गया था, जिसके बाद शहर रोशन नजर आया, लेकिन अब कई मार्गों पर बीच-बीच में काफी लाइटें बंद है, जिससे रात के समय हादसे होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
शहर सहित कई मार्गों से सफेद पट्टी गायब
शहर में सर्कुलर रोड सहित कई मार्गों से सफेद पट्टी गायब हो चुकी है तथा चौराहों व ट्रैफिक लाइट के पास जेब्रा क्राॅसिंग तक नहीं है। कोहरे के कारण पट्टियों के अभाव में डिवाइडर तक दिखाई नहीं देते, जिससे सड़का हादसों की आशंका बनी रहती है। शहर की सड़कों के किनारे रिफ्लेक्टर भी नजर नहीं आ रहे हैं। सड़कों पर अवैध कटों व टूटी सड़कों के कारण कोहरे के समय हादसों की आशंका बढ़ जाती है। अवैध कटों के जरिए सड़क पर आने वाले वाहनों से तेज रफ्तार वाहन टकराकर हादसों का शिकार हो जाते हैं। सड़कों पर सफेद पट्टी, जेब्रा क्राॅसिंग व डिवाइडरों के छोर पर व मोड पर रिफ्लेक्टर न होने से भी वाहन चालकों को काफी मदद मिलती है।
सड़कों के गड्ढे व अव्यवस्थित डिवाडर से परेशानी
शहर के सर्कुलर रोड पर जगह जगह गहरे गड्ढे बनने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं शहर के सभी डिवाइडर क्षतिग्रस्त हालत में है। पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्थित करने के लिए सड़कों पर रखे गए सिमेंट के बने हुए डिवाइडर नुमा ब्लॉक भी अव्यवस्थित ढंग से पड़े हुए हैं, जिससे कोहरे के समय दुर्घटना हो सकती है। ये डिवाइडर ब्लॉक कई जगह आढ़े-तिरछे हो गए है और मार्ग पर सड़क पर गिरकर हादसे को न्यौता दे रहे है, लेकिन लंबे समय से इनको व्यवस्थित नहीं किया जा रहा है।
-
वर्जन
शहर में टूटी सड़कों का पैचवर्क कराया जा रहा है। डिवाइडर नगर परिषद के अंतर्गत नहीं आते हैं। लोगों की समस्या को देखते हुए संबंधित विभाग से बातचीत की जाएगी। फिलहाल लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।-पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।
-- --
कोहरे को देखते हुए एनएचएआई की ओर से सड़कें सुधारी जा रहीं हैं। एनएच-11 की मरम्मत के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। -योगेश, प्रोजेक्ट डायरेक्टर (प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट) एनएचएआई।