फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rationing started, till December 15, the city will get water except one day

राशनिंग शुरू, 15 दिसंबर तक शहर के मिलेगा एक दिन छोड़, एक दिन पानी

Wed, 24 Nov 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rationing started, till December 15, the city will get water except one day
नहर नहीं आने के कारण सूखती नहर। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। रेवाड़ी शहर में नहरी पानी आना बंद होने के बाद विभाग की ओर से राशनिंग शुरू की गई हैं। अब रेवाड़ी शहर को 15 दिसंबर तक एक दिन छोड़कर एक दिन पानी मिलेगा। शहर में 21 नवंबर को पानी आना बंद हो गया था। पानी बंद होने पर जन स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार से पेयजल राशनिंग का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

रेवाड़ी शहर में पेयजल सप्लाई पूरी तरह से नहरी के पानी पर निर्भर है। नहरी पानी का शेड्यूल 16- 24 का है। रेवाड़ी को 16 दिन तक नियमित पेयजल सप्लाई की जाती है। वहीं 24 दिन तक शहर को एक दिन छोड़कर एक दिन पानी मिलता है। इस दौरान एक दिन शहर के एक हिस्से तथा दूसरे दिन शहर के दूसरे हिस्से में पेयजल सप्लाई की जाती है। पांच नवंबर से नहर में पानी आने के बाद शहर को नियमित पेयजल सप्लाई की जा रहीं थी। 21 नवंबर को नहर में पानी आना बंद होने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी की राशनिंग शुरू करने का निर्णय लिया गया हैं। 17 दिसंबर से फिर से नहर में पानी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आबादी बढ़ी, वाटर स्टोरेज क्षमता नहीं
शहर की आबादी बीते कुछ सालों के दौरान तेजी से बढ़ी है लेकिन पानी को स्टोर करने की क्षमता नहीं बढ़ पाई है। गांव कालाका में पांच वाटर टैंक है तथा लिसाना में दो वाटर टैंक हैं जिनमें पानी स्टोर करके रखा जाता है तथा शहर में सप्लाई किया जाता है। कम से कम दो वाटर टैंक और बनाने की आवश्यकता है लेकिन लंबे समय से यह प्रोजेक्ट अटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहरी आना बंद होने के कारण विभाग ने पानी की राशनिंग करने का निर्णय लिया हैं। 15 दिसंबर तक शहर को एक दिन छोड़कर एक दिन पानी मिलेगा। 17 दिसंबर को फिर से नहरी पानी आने की उम्मीद है। - अजय यादव, जेई जनस्वास्थ्य विभाग।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed