{"_id":"663fcfa84b7a9870200642c8","slug":"rashtriya-lok-adalat-36-motor-accident-cases-settled-rewari-news-c-198-1-rew1001-204326-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत : 36 मोटर दुर्घटना के मामलों का हुआ निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत : 36 मोटर दुर्घटना के मामलों का हुआ निपटारा
Sun, 12 May 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 12 May 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय लोक अदालत में केसों की सुनवाई करते न्यायाधीश। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की देखरेख में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह वाधवा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार जैन, फैमिली कोर्ट से प्रिंसिपल जज डॉक्टर अब्दुल मजीद, सिविल जज ज्योति ग्रोवर व सिविल जज आदित्य सैनी की अदालत ने विभिन्न मामलों का मौके पर ही आपसी सहमति से निपटारा किया।
बावल में प्रदीप कुमार, सिविल जज तथा कोसली में नेहा गुप्ता एसडीजेएम की कोर्ट की और से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना मुआवजा, चेक बाउंस, दीवानी मामले, बिजली के मामले व अन्य मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में 36 मोटर दुर्घटना मुआवजा के मामलों का निपटारा करते हुए 54547000 रुपये मोटर दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों, घायलों, याचीगण को स्वीकृत किए गया।
इस मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव अमित वर्मा ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से वादों का निपटारा जल्द कराया जा सकता है। बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की और से हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 है। इस पर आमजन किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।