फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rakhis will reach brothers safely in waterproof envelopes

Rewari News: वाटरप्रूफ लिफाफे में भाइयों तक पहुंचेंगी राखियां

Tue, 22 Jul 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 22 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rakhis will reach brothers safely in waterproof envelopes
फोटो : 16डाकघर में पड़ा राखी का लिफाफा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बहनों की राखियां भाइयों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने वाटरप्रूफ लिफाफे की व्यवस्था की है। बारिश के दिनों में इन लिफाफों में राखियां सुरक्षित रहेेंगी। रक्षाबंधन नौ अगस्त को है। ऐेसे में बहनें अभी से भाइयों के पास राखियां पोस्ट करने लगी हैं। बहुत सी बहने कोरियर के माध्यम से राखियां भेज रही हैं।
रक्षाबंधन को लेकर डाक विभाग ने विशेष तैयारी की है। भाइयों तक राखियां समय से पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए हैं। राखियों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए 500 वाटरप्रूफ लिफाफों का इंतजाम झज्जर रोड स्थित रेवाड़ी मुख्य डाकघर में किया गया है।
विज्ञापन

इन लिफाफों में राखी पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगी और पानी व बारिश के संपर्क में आने के बाद भी खराब नहीं होगी। इसकी कीमत सिर्फ 10 रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों के अनुसार रेवाड़ी शहर के 1 मुख्य डाकघर और 5 उप डाकघर में यह सुविधा उपलब्ध है। लिफाफे में राखी का चित्र भी छपा है और भाइयों को शुभकामनाएं देने के लिए हैप्पी रक्षाबंधन लिखा है। इसी लिफाफे पर पीछे की तरफ रुपए भी अंकित है।
डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रेवाड़ी में डाकघर में प्रतिदिन 50-60 राखियां स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री की जा रही हैं। देशभर से भी प्रतिदिन 50 से अधिक राखियां आ रही हैं।
वहीं, जिले की बहनों द्वारा भाईयों विदेशों में भी प्रतिदिन 8-10 राखियां रजिस्ट्री के माध्यम से भेजी जा रही हैं। सावन का महीना लगने के बाद से प्रतिदिन जिले की बहनों द्वारा राखियों को भेजने में बढ़ोतरी हो रही है। अब तक हजारों की संख्या में राखी पोस्ट की जा चुकी हैं।

पंद्रह पोस्टमैनों की बनाई गई टीम
रक्षा बंधन से पहले राखियां बांटने के लिए डाक विभाग ने 15 पोस्टमैनों की टीम बनाई गई है। रक्षाबंधन के दिन भी पोस्टमैन राखी का वितरण करेंगे। वहीं राखी भेजने के लिए झज्जर चौक के निकट मुख्य डाकघर में अलग से 1 काउंटर भी बनाया गया है। इन पर प्रतिदिन बड़ी मात्रा में राखियां पोस्ट की जा रही हैं। डाक घरों से बहनें 41 रुपए देकर स्पीड पोस्ट के माध्यम से पूरे देश में कहीं भी 72 घंटे में 50 ग्राम वजन की राखी भेज सकती है। डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार 20 ग्राम की राखी को 22 रुपए देकर भी भेजा जा सकता है। वहीं बहनें विदेश में इंडिया पोस्टेज कैलकुलेटर से शुल्क देखकर रजिस्ट्री के माध्यम से भी राखी भेज सकती है।

वर्जन

राखियां समय पर पहुंचें, इसके लिए रेवाड़ी डाकघर ने 15 पोस्टमैनों की टीम बनाई है। यह टीम रक्षाबंधन के दिन भी डाक वितरण करेगी। डाकघर में वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध हैं जिसमें राखियां खराब नहीं होंगी।-अशोक गर्ग, पोस्टमास्टर, मुख्य डाकघर रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed