फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rajgarh sub health center itself needs treatment

Rewari News: राजगढ़ के उपस्वास्थ्य केंद्र को खुद उपचार की जरूरत

Thu, 07 Dec 2023 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 07 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Rajgarh sub health center itself needs treatment
उप स्वास्थ्य केंद्र पुनसिका।
राजगढ़। लगभग 40 साल पहले बनी उपस्वास्थ्य केंद्र को खुद उपचार की जरूरत है। स्वास्थ्य केंद्र नई बिल्डिंग बनने की बांट जोह रहा है।
विज्ञापन

पुनसिका गांव का उप स्वास्थ्य केंद्र खुद की बिल्डिंग न होने के चलते मौजूदा समय में चौपाल के एक कमरे में चल रहा है। यहां तंग जगह के साथ कर्मचारियों और मरीजों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। एक कमरे में चल रहे इस उपस्वास्थ्य केंद्र में जच्चा बच्चा से लेकर जन्म मृत्यु तक की लगभग आधा दर्जन कार्य स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से किया जा रहा है। ज्यादा दिक्कत का सामना तो महिला मरीजों के साथ उनके आने पर परुष स्वास्थ्य कर्मी को उठानी पड़ती है। इतना ही नहीं विवाह शादी व अन्य अवसर पर इस चौपाल में कार्यक्रम के दौरान मरीजों व स्वास्थ्यकर्मियों को जांच कार्य में भी बाधा आना आम बात बन चुकी है। चौपाल के स्वास्थ्य केंद्र में पीने के पानी के साथ शौचालय की व्यवस्था भी नहीं है। महिला कर्मियों और मरीजों को शौच ओर पीने के पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ती है।

पुनसिका गांव के इस उपस्वास्थ्य केंद्र पर 7 गांवों के करीब 10 हजार से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य का दायित्व है। स्वास्थ्यकर्मी के अनुसार किसी भी उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए सरकार की ओर से 5 हजार की संख्या निर्धारित है, जबकि इस स्वास्थ्य केंद्र पर इस समय लगभग दोगुनी संख्या के बाद भी 4 पोस्ट में से एक पोस्ट पर काफी समय से कर्मचारी नहीं हैं।
विज्ञापन


उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए नया भवन कब मिलेगा, अभी इस पर भी कुछ नहीं कहा जा सकता है। उपस्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि नए भवन को लेकर फिलहाल उन्हें भी जानकारी नहीं है। मांग की जा रही है। अब कब भवन बनकर तैयार होगा। अभी तक किसी प्रकार का पत्र नहीं आया है। इतना जरूर है कि भवन बनने में समय जरूर लगेगा। तब तक एक कमरे के अंदर स्वास्थ्य केंद्र चलाना पड़ेगा, जो काफी मुश्किल है। कई जरूरी कागजात भी हैं। जिसको इधर-उधर रखना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच माह पहले उपस्वास्थ्य केंद्र को कंडम घोषित किया गया था। तब से लेकर अब तक चौपाल के एक कमरे में स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है।

-विक्रम, एमपीएचडबल्यू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed