फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Raj International School first, RPS School second in one act play

Rewari News: वन एक्ट प्ले में राज इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, आरपीएस स्कूल द्वितीय

Fri, 25 Oct 2024 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Raj International School first, RPS School second in one act play
रेवाड़ी। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित की जा रही 11 दिवसीय जिला स्तरीय बाल महोत्सव में दसवें दिन वन एक्ट प्ले व थिएटर प्ले चतुर्थ वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास यादव पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शहर के प्रमुख स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने वन एक्ट प्ले व थिएटर प्ले चतुर्थ वर्ग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार की नाट्य प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान मौजूद दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। विकास यादव ने बच्चों, अध्यापकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि थिएटर के मंच के माध्यम से बच्चों के व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने जिला बाल कल्याण अधिकारी से इन गतिविधियों को स्कूल-दर-स्कूल विकसित करने के लिए कहा। निर्णायक मंडल की भूमिका में गोपाल शर्मा, मदन डागर और डॉ. अंकुर खैर रहे। कार्यक्रम में पिंकी दलाल, कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण यादव, लेखाकर, मनोज डोगरा, कविता तथा अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं के परिणाम


वन एक्ट प्ले/ थिएटर प्ले (चतुर्थ वर्ग): राज इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी प्रथम, आरपीएस स्कूल रेवाड़ी द्वितीय और विमल हृदय काॅन्वेंट स्कूल बावल तृतीय स्थान पर रहा। सर्व हिंद पब्लिक स्कूल गुरावड़ा और यदुवंशी शिक्षा निकेतन कोसली के बच्चों को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed