{"_id":"6951748dcdc7406d040a2b55","slug":"raised-voice-for-the-rights-of-senior-citizens-rewari-news-c-198-1-rew1001-231161-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वरिष्ठ नागरिकों के हक की उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वरिष्ठ नागरिकों के हक की उठाई आवाज
Sun, 28 Dec 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने मेगा मिशन-26 जनसंपर्क अभियान के तहत मॉडल टाउन में जनहित के मुद्दों और वरिष्ठ नागरिकों के हक की आवाज उठाई। जनकल्याणकारी मांगों पर विचार करने की मांग सरकार से की।
सामाजिक कार्यकर्ता प्रधान अशोक और लोक सेवा मंच की कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक, बीके राम सिंह और राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने मॉडल टाउन का दौरा किया। उन्होंने कॉलोनीवासियों और वरिष्ठ नागरिकों से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा। वरिष्ठ नागरिक महेश अग्रवाल ने आगंतुकों का स्वागत किया।
वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि लोक सेवा मंच की ओर से सीनियर सिटीजंस के हित में उठाई जा रही मांगें पूरी तरह जायज हैं। इनमें प्रत्येक जिले में डेडिकेटेड रेजिडेंशियल सेक्टर, फ्री ओल्डएज होम, इमरजेंसी में सहायता और देखरेख के लिए हेल्पलाइन, निशुल्क मेडिकल सुरक्षा और ट्रेन-बस व हवाई यात्रा किरायों में 70 फ़ीसदी छूट शामिल है। उन्होंने सरकार से इन मांगों पर तत्काल विचार करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
अशोक प्रधान ने कहा कि बुजुर्गों की उचित देखभाल और सम्मान ही युवाओं को लंबे समय तक अनुभव और मार्गदर्शन प्रदान कर सकता है। लोक सेवा मंच ने जनहित में सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया और मेगा मिशन-26 जनसंपर्क अभियान शुरू किया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक किशनलाल शर्मा, पूर्णचंद गुप्ता, विनय बंसल सहित अन्य ने अपने सुझाव साझा किए।