{"_id":"6a08b0e53e3851097500f7e3","slug":"raised-voice-for-the-rights-of-scheduled-caste-society-rewari-news-c-198-1-rew1001-238540-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों को लेकर उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों को लेकर उठाई आवाज
Sat, 16 May 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 16 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
चेयरमैन किशोर मकवाना से मुलाकात करता प्रतिनिधिमंडल। स्रोत : संगठन
रेवाड़ी। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कर्मचारी कल्याण महासंघ सेवा स्तंभ के केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन किशोर मकवाना से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने यह मुलाकात संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएल भंडारी और सेक्रेटरी जनरल आरआर बाग के नेतृत्व में की। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अनुसूचित जाति समाज पर बढ़ते अत्याचार, भेदभाव और सामाजिक बहिष्कार जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इसके अलावा शिक्षा और रोजगार में आरक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन, बैकलॉग रिक्तियों को शीघ्र भरने तथा एससी सब-प्लान निधि के पारदर्शी उपयोग की मांग भी रखी गई।
प्रतिनिधिमंडल ने दलित समाज के सामाजिक, आर्थिक और संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत ज्ञापन भी आयोग के चेयरमैन को सौंपा। इस दौरान प्रतिनिधियों ने कहा कि आज भी समाज के कमजोर वर्गों को कई स्तरों पर भेदभाव और अन्याय का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है।
चेयरमैन किशोर मकवाना ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना आयोग की प्राथमिकता है। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय महासचिव मनीराम, केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं रेवाड़ी जिला प्रधान भगत सिंह बौद्ध तथा वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता पूनम भंडारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
सेवा स्तंभ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगत सिंह बौद्ध ने कहा कि संगठन सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों और वंचित समाज के सम्मान की रक्षा के लिए लगातार कार्य करता रहेगा।