{"_id":"5a33900b7a804ff369a1aa0dd54431eb","slug":"rainy-shop-collapsed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात होते ही ढह गई दुकान, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात होते ही ढह गई दुकान, हादसा टला
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
Updated Thu, 04 Sep 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 मिनट की मूसलाधार बारिश होने पर बुधवार को घंटेश्वर मंदिर के पीछे स्थित मार्केट में जर्जर दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे दुकान में काम कर रहे एक-दो कारीगर मामूली रूप से चोटिल हो गए। ऐसे में हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
शहर के मुख्य बाजार में मोती चौक के पास स्थित घंटेश्वर मंदिर के पीछे मार्केट में गब्बू हलवाई किराए की दुकान में पर जलेबी बनाता है। रोजाना की तरह ही बुधवार को भी दुकान में काम चल रहा था। दोपहर करीब तीन बजे अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान दुकान का एक हिस्सा भरभराकर जमीन पर गिर पड़ा, जिससे पास में ही काम कर रहे एक-दो कारीगरों को मामूली चोट आईं। हालांकि मलबे की चपेट में कोई नहीं आया, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। आसपास के लोगों के मुताबिक दुकान पहले से ही जर्जर है और इसी वजह से गिर गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। हालांकि दुकानदार ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन