फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rainy shop collapsed

बरसात होते ही ढह गई दुकान, हादसा टला

Thu, 04 Sep 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Thu, 04 Sep 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन

10 मिनट की मूसलाधार बारिश होने पर बुधवार को घंटेश्वर मंदिर के पीछे स्थित मार्केट में जर्जर दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे दुकान में काम कर रहे एक-दो कारीगर मामूली रूप से चोटिल हो गए। ऐसे में हादसा होने से बच गया।

विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार में मोती चौक के पास स्थित घंटेश्वर मंदिर के पीछे मार्केट में गब्बू हलवाई किराए की दुकान में पर जलेबी बनाता है। रोजाना की तरह ही बुधवार को भी दुकान में काम चल रहा था। दोपहर करीब तीन बजे अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान दुकान का एक हिस्सा भरभराकर जमीन पर गिर पड़ा, जिससे पास में ही काम कर रहे एक-दो कारीगरों को मामूली चोट आईं। हालांकि मलबे की चपेट में कोई नहीं आया, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। आसपास के लोगों के मुताबिक दुकान पहले से ही  जर्जर है और इसी वजह से गिर गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। हालांकि दुकानदार ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed