{"_id":"6ae8e111a42d235f160a3c5f","slug":"railway-crossing-to-remain-closed-from-november-4-to-6-motorists-advised-to-use-alternative-routes-rewari-news-c-198-1-rew1001-248166-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेलवे फाटक चार से छह नवंबर तक रहेगा बंद, वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेलवे फाटक चार से छह नवंबर तक रहेगा बंद, वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह
Tue, 03 Nov 2026 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सुल्तानपुर गांव के पास स्थित रेलवे फाटक संख्या एलसी-4सी को सड़क और रेल ट्रैक की मरम्मत के चलते तीन से छह नवंबर तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान इस मार्ग से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
यातायात पुलिस के अनुसार गुरुग्राम-फरुखनगर रोड पर सुल्तानपुर गांव के पास रेलवे फाटक संख्या चार की सड़क की हालत खराब हो चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण रेलवे विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
सड़क के साथ रेलवे लाइन की भी मरम्मत की जाएगी। यह कार्य तीन नवंबर को सुबह आठ बजे शुरू होगा और छह नवंबर तक चलेगा। इस दौरान फाटक सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन
गुरुग्राम से फरुखनगर और झज्जर की ओर जाने वाले वाहन चालक रामगोपाल कॉलेज सुल्तानपुर से मुबारकपुर होते हुए झज्जर बाईपास का रास्ता अपनाएं। वहीं, झज्जर और फरुखनगर से गुरुग्राम आने वाले वाहन चालक झज्जर बाईपास से मुबारकपुर होते हुए रामगोपाल कॉलेज सुल्तानपुर के रास्ते गुरुग्राम पहुंच सकेंगे।
पटौदी से झज्जर-केएमपी फ्लाईओवर के नीचे से गुरुग्राम जाने वाले वाहन चालक केएमपी फ्लाईओवर से पटौदी-पचगांव मार्ग का इस्तेमाल करें। फरुखनगर से गुरुग्राम जाने वाले वाहन अनाज मंडी फरुखनगर से वजीरपुर होते हुए गुरुग्राम पहुंच सकते हैं। इसके अलावा बादली (दिल्ली) के रास्ते भी गुरुग्राम जाने का विकल्प रहेगा। रोहतक और झज्जर से गुरुग्राम आने वाले वाहन चालकों को भी बादली मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।