{"_id":"672a69301472670e3e055f24","slug":"quiz-competition-on-road-safety-on-12th-rewari-news-c-198-1-rew1001-211289-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सड़क सुरक्षा पर प्रश्नोत्तरी स्पर्धा 12 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सड़क सुरक्षा पर प्रश्नोत्तरी स्पर्धा 12 को
Wed, 06 Nov 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पुलिस प्रशासन की ओर से 12 नवंबर को सड़क सुरक्षा पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर डीएसपी ट्रैफिक विनोद शंकर ने जिला शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया के साथ बैठक की।
डीएसपी ट्रैफिक विनोद शंकर ने बताया कि जिले के सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई में यातायात को लेकर स्कूलस्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। पहले राउंड की परीक्षा 12 नवम्बर को होगी। इसका मकसद विद्यार्थियों को प्रारम्भ से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी पालना करने के लिए प्रेरित करना है। इसी उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस विभाग ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों से अनुरोध किया कि जिला के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, मुख्य अध्यापकों को भी निर्देश दें कि वह अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता के लिए अच्छी तैयारी करवाएं और हिस्सा लेने के बारे में भी प्रोत्साहित करें।