फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Questions raised over drain cleaning; Municipal Council initiates probe.

Rewari News: नालों की सफाई पर उठे सवाल, नगर परिषद ने शुरू की जांच

Thu, 10 Sep 2026 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 10 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Questions raised over drain cleaning; Municipal Council initiates probe.
रेवाड़ी। नगर परिषद क्षेत्र में नालों की डी-सिल्टिंग और सफाई को लेकर शिकायत सामने आई है। साकेत ढींगरा ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव को पत्र भेजकर आरोप लगाया कि कई स्थानों पर नालों की सफाई संतोषजनक तरीके से नहीं हुई। उन्होंने संबंधित ठेकेदार का भुगतान रोकने और पूरे कार्य की मौके पर भौतिक जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार कुछ नाले गाद और कचरे से भरे हुए हैं। इससे बारिश के दौरान जलभराव, दुर्गंध और मच्छरों की समस्या बढ़ने की आशंका जताई गई है। उन्होंने वार्ड-वार नालों का निरीक्षण कर टेंडर की शर्तों और निर्धारित स्पेसिफिकेशन के अनुसार कार्य की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

उपलब्ध दस्तावेज के अनुसार नालों की सफाई और डी-सिल्टिंग से जुड़े छह कार्य कराए गए थे। इनमें मुख्य बाजार नाला, नई वाली चौक से ऑटो मार्केट नाला, बावल रोड व नया बाजार नाला, दिल्ली रोड, नारनौल रोड, कालाका रोड सहित बाहरी नालों तथा सेक्टर क्षेत्रों के नालों की सफाई शामिल है। इन कार्यों की कुल लागत करीब 1.39 करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद ने शिकायतकर्ता को 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे कार्यालय बुलाया है। यहां संबंधित रिकॉर्ड, फोटो-वीडियो, जीपीएस आधारित सामग्री और नालों की आंतरिक वीडियोग्राफी दिखाई जाएगी। इसके बाद शिकायत में लगाए गए आरोपों और सफाई कार्य की वास्तविक स्थिति को लेकर तस्वीर और स्पष्ट होगी।
नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता ने 9 सितंबर को शिकायतकर्ता को भेजे जवाब में बताया कि शिकायत में उठाए गए बिंदुओं को रिकॉर्ड पर लिया गया है और विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है।

परिषद के अनुसार संबंधित कार्यों के फोटो, वीडियो, जीपीएस आधारित फोटो-वीडियो, तारीख व समय का विवरण तथा बंद नालों की आंतरिक वीडियोग्राफी उपलब्ध है। स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और निर्वाचित प्रतिनिधियों से जुड़े दस्तावेज भी रिकॉर्ड में होने की बात कही गई है।
परिषद ने बताया कि बारिश के बाद नालों की स्थिति बदल सकती है, इसलिए वर्तमान स्थिति से सफाई के समय की स्थिति का आकलन जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed