{"_id":"68b5e1985f6dd0c5070d74c7","slug":"protection-and-promotion-of-government-schools-is-everyones-responsibility-raghunath-rewari-news-c-198-1-rew1001-225030-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों का संरक्षण एवं संवर्धन सभी की जिम्मेदारी : रघुनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों का संरक्षण एवं संवर्धन सभी की जिम्मेदारी : रघुनाथ
विज्ञापन
कंवाली स्कूल रघुनाथ सिंह को सम्मानित करते शिक्षक। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवाली में नव-उन्नत कंप्यूटर लैब का लोकार्पण सेवानिवृत्त अध्यापक रघुनाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना हर समाज का कर्तव्य है और सरकारी स्कूलों का संरक्षण एवं संवर्धन सभी की जिम्मेदारी बनती है।
विद्यालय प्राचार्य व हसला के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव ने जानकारी दी कि कंप्यूटर लैब के लिए आवश्यक उपकरण अनूप यादव द्वारा प्रदान किए गए हैं।
यह सहयोग विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनके ज्ञान, कौशल, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होगा। साथ ही यह संसाधन शिक्षकों के लिए शिक्षण प्रक्रिया को और अधिक रोचक, प्रभावी एवं अनुभवात्मक बनाने में मददगार सिद्ध होंगे।
इस अवसर पर मास्टर रघुनाथ सिंह को विद्यालय परिवार की ओर से शॉल, प्रशस्ति पत्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक मिथलेश कुमारी, अनिल कुमार, सुनीता यादव, विजय सिंह, राम सिंह, श्रीभगवान, सुमेर सिंह, पूजा यादव, अदिति यादव, दीपिका यादव, किरण कुमारी सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। मंच संचालन प्रदीप कुमार ने किया।