{"_id":"641ddbe2407c66c7eb09edc4","slug":"proposal-for-development-work-passed-in-municipality-meeting-rewari-news-c-17-1-103305-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नगर पालिका की बैठक में विकास कार्य के प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नगर पालिका की बैठक में विकास कार्य के प्रस्ताव पास
Fri, 24 Mar 2023 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 24 Mar 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। नगर पालिका की बैठक शुक्रवार को पालिका भवन में पालिका प्रधान कंवर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें सत्र 2023-24 का आगामी बजट प्रस्ताव पेश किया गया। सभी पार्षदों ने बजट में शामिल विकास कार्य के प्रस्ताव को ध्वनिमत से पास किया।
बैठक की शुरुआत में 2022-23 के आय-व्यय का लेखा-जोखा रखा रखने के साथ ही अगले वित्त वर्ष 2023-24 का अनुमानित बजट पास किया गया। इस बार 19 करोड़ 91 लाख व 11 हजार रुपये की विभिन्न संसाधनों से आमदनी तथा 19 करोड़ 79 लाख 57 हजार रुपये के खर्च का बजट पास किया गया। इस बार नगर पालिका के खजाने में पिछले साल से 2 करोड़ 60 लाख अधिक आय आने की उम्मीद है। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया। इसके अनुसार शहर के सुंदरीकरण को लेकर एक करोड, पार्कों को देखरेख के लिए एक करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया। आफिस खर्च पर 62 लाख, टैक्स पर 1.58 करोड़, लाईट पर 40 लाख, सैनिटाइजेशन पर 1.80 लाख खर्च करने का अनुमान है। सरकुलर रोड को सीसी बनाने, पुराने प्रस्तावों पूरा करवाने पर सहमति बनी।
इसके बाद वित्तीय कमेटी के गठन पर चर्चा की गई। इसमें पार्षद सरोज व मनीषा पर सहमति बनी। बतादें कि नपा में इस बार एक करोड़ का बजट पारित के लिए फाइनेंस कमेटी बनाई गई है। जिससे प्रधान, उपप्रधान, सचिव व दो मेंबर शामिल है। कमेटी में बैठक के चलते सरोज बाला व मनीषा सैनी को सर्वसम्मति से वित्तीय कमेटी का मेंबर बनाया गया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर नपा सचिव प्रवीण छिकारा, एमई सत्यनारायण, बिल्डिंग निरीक्षक नवल किशोर, दीपक, प्रवीण, उपचेयरमैन सत्यनारायण, सुमित्रा देवी, कमलेश, राजबीर यादव, सरोजदेवी, धर्मबीर, मनीषा सैनी, पुष्पा, राहुल जोशी, पूजा, मंजू, कृष्ण यादव, शीशपाल, मनोज सैनी, नानक प्रशांत, प्रवीण आदि मौजूद रहे।