फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Programs connect children with education and cultural activities: Rajendra

बच्चों को शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ते हैं कार्यक्रम : राजेंद्र

Sat, 15 Nov 2025 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Programs connect children with education and cultural activities: Rajendra
राजकीय प्राथमिक पाठशाला नांगल शहबाजपुर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित करते ​राजेंद
रेवाड़ी। राजकीय प्राथमिक पाठशाला नांगल शहबाजपुर में बाल दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सांस्कृतिक और स्कूल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में बच्चों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


जिला परियोजना अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ते हैं। बच्चों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभागिता करनी चाहिए। इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ने के साथ-आगे आगे बढ़ने का मौका भी मिलता है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल बच्चों का हौसला भी बढ़ाया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा देशभक्ति, हरियाणवी और लोक परंपराओं पर आधारित प्रस्तुतियों से सबका मनमोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा खेल प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ सहित काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed