फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Preventing illegal mining, the mining department team attack

अवैध खनन रोकने गई खनन विभाग की टीम पर हमला

Mon, 19 May 2014 12:38 AM IST
रेवाड़ी
रेवाड़ी Updated Mon, 19 May 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन

जिले के गांव गुरावड़ा में किए जा रहे मिट्टी के अवैध खनन को रोकने के लिए उपायुक्त के आदेश पर छापा मारने के लिए पहुंची खनन विभाग की टीम को मुंह की खानी पड़ी। विरोध को देखते हुए मौके पर थाना रोहड़ाई पुलिस बुलाई गई, लेकिन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के सामने ही अधिकारियों के कालर तक पकड़ लिए। इस बीच खनन विभाग की टीम को मौके को भांपते हुए चुपचाप वहां से लौट गई।

विज्ञापन


इसके बाद फिर से मौके पर खनन का काम शुरू हो गया। पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा मिट्टी खनन पर रोक के बावजूद कोसली क्षेत्र में खनन माफियाओं का बोलाबाला है। इस क्षेत्र में हो रहे मिट्टी के खनन को रोकने में विभाग नाकामयाब साबित हो रहा है। शनिवार की देर सायं जिला उपायुक्त को गुप्त सूचना मिली कि गुरावड़ा में रेलवे फाटक के पास उपजाऊ जमीन से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है।
विज्ञापन


रविवार की सुबह जिला उपायुक्त के आदेश के बाद खनन अधिकारी गांव गुरावड़ा में खनन एवं मिट्टी के ढेर की जगह पहुंचे। जहां जगह का निरीक्षण करते समय रेत माफियाओं ने विभाग के अधिकारियों को घेर लिया और उनके साथ झड़प की। माफियाओं से पीछा छुड़ाकर मौके से निकले अधिकारियों ने थाना रोहड़ाई पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बल के साथ लौट कर मौके पहुंचे अधिकारियों के बाद भी माफियाओं के हौसले बुलंद रहे और उन्होंने पुलिस बल के सामने ही अधिकारियों के कलर पकड़ लिए। घबराए खनन अधिकारियाें ने स्थिति को भांपकर मौके से निकलने में ही भलाई समझी तथा रोहड़ाई पुलिस को लिखित में शिकायत देकर किसी तरह अपना बचाव किया।

- कई गांवों में हो रहा है अवैध खनन
कोसली क्षेत्र के दर्जनभर गांवों में रातों रात मिट्टी खनन का कार्य जोरों पर हो रहा है। खनन में जहां हजारों हरे पेड़ बलि चढ़ रहे हैं, वहीं मिट्टी के उठान से जलस्तर भी गिरता जा रहा है। गांव पाल्हावास, कोसली, अहमदपुर, बैरमपुर, गुरावड़ा, गुडियानी, लाला, नांगलिया रणमोख, रोहड़ाई, नाहड, लूला अहीर, सुरेहली, दड़ौली सहित अनेक ऐसे गांव हैं, जहां मिट्टी खनन से अप्रत्यक्ष रूप से माफिया खनन विभाग को चूना लगाकर लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं।
------------

गुरावड़ा में खनन विभाग के अधिकारियों के साथ की गई हाथापाई के मामले में आरोेपियों के खिलाफ खनन विभाग के अधिकारी निरंजन कुमार की ओर से शिकायत मिली है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है।

- गौरव फोगाट, थाना रोहडा़ई प्रभारी
 
रेत खनन करने वालों के खिलाफ रोहड़ाई थानें में शिकायत दर्ज करवा दी है। सूचना मिलने पर हम मौके पर पहुंचे जहां अवैध रूप से भारी मात्रा में मिट्टी उठाई जा रही थी। विभाग ने मिट्टी उठाने वाले और बेचने वाले दोनों ही पार्टियों पर मुकदमा दर्ज करवा दिया है।  
- निरंजन कुमार, निरीक्षक, खनन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed